लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक के आरोपों के जवाब में वानखेड़े की पत्नी ने साझा की लंच की तस्वीर, कहा- 190 रुपए में दाल मखनी मंगाई

By अनिल शर्मा | Updated: November 3, 2021 08:41 IST

वानखेड़े की पत्नी व अभिनेत्री क्रांति रेडकर ने ट्वीट में लिखा- हमारे पास दोपहर के भोजन के लिए दाल मखनी और जीरा चावल थे, जीरा चावल घर का बना था, दाल मखनी बाहर से मंगवाई गई थी, जिसकी कीमत 190 रुपये थी...

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक के आरोपों के बाद तस्वीर शेयर करते हुए वानखेड़े की पत्नी ने लंच की तस्वीर साझा कीवानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने तंज भी कसा और कहा कि हमने कुछ ऐसा खा लिया जो एक सरकारी अधिकारी के परिवार को नहीं खाना चाहिए

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोप 'एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े 2.5 लाख रुपए के जूते और हजारों रुपए की शर्ट पहनते हैं' के जवाब में पत्नी क्रांति रेडकर ने लंच की तस्वीरें शेयर की हैं। लंच की तस्वीरों के साथ क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक के उपर तंज भी कसा है। क्रांति ने दाल मखनी की तस्वीर साझा की और कहा कि हमने कुछ ऐसा खाना खा लिया जो एक सरकारी अधिकारी के परिवार को नहीं खाना चाहिए।

वानखेड़े की पत्नी व अभिनेत्री क्रांति रेडकर ने ट्वीट में लिखा- हमारे पास दोपहर के भोजन के लिए दाल मखनी और जीरा चावल थे, जीरा चावल घर का बना था, दाल मखनी बाहर से मंगवाई गई थी, जिसकी कीमत 190 रुपये थी। मीडिया को सबूतों के साथ सूचित करना, अगर कोई कल सुबह आरोप लगाता है कि हमने कुछ खाना खाया है जो एक सरकारी अधिकारी के परिवार को नहीं खाना चाहिए।

गौरतलब है कि मंगलवार एनसीपी नेता नवाब मलिक ने अपने नए दावे में कहा था-  वानखेड़े की कमीज 1000-500 रुपये से महंगी नहीं होती लेकिन समीर वानखेड़े की कमीज 70 हजार रुपये की क्यों होती है? हर दिन नया कपड़ा पहनकर क्यों आते हैं? मोदी साहब से भी आगे निकल गए। पैंट लाख रुपये की, पट्टा (बेल्ट) दो लाख का, जूता ढाई लाख का, घड़ी पचास लाख की। जिस तरह के कपड़े उन्होंने इन तमाम दिनों में पहने उसकी कीमत ही पांच-दस करोड़ रुपये की है।

मलिक के आरोपों का जवाब देते हुए समीर वानखेड़े ने कहा कि यह सिर्फ एक अफवाह है। उन्हें कम ज्ञान है और उन्हें इन बातों का पता लगाना चाहिए। वानखेड़े ने आगे कहा, हमें जाल में फंसाने की कोशिश करने वाले लोगों ने हमारे खिलाफ मुंबई पुलिस में फर्जी शिकायत की थी जिसका कुछ भी नतीजा नहीं निकला। उसके बाद ड्रग पेडलर्स ने मेरे परिवार को फंसाने की कोशिश की। ऐसी कोशिशें चल रही हैं, इनके पीछे ड्रग्स माफिया है।

टॅग्स :Sameer Wankhedeहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!