लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इस शख्स ने सोनू सूद को बना दिया 'देवता', भगवान की प्रतिमाओं के साथ पूजा घर में रोज करता है आरती

By अमित कुमार | Updated: June 2, 2020 14:10 IST

इन दिनों भगवान के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की भी आरती हो रही है। एक शख्स ने सोनू सूद की पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सोनू सूद की तस्वीर के आगे पूजा करते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है।

लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सोनू सूद की तस्वीर के आगे पूजा करते दिखाई दे रहा है। 

सोनू के ट्विटर पर एक शख्स ने अपने पूजा घर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर सोनू सूद ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उस शख्स ने लिखा, 'सोनू सूद, जो मां से मिला दे वो भगवान होता है, सोनू सूद जैसा हर इंसान भगवान नहीं होता है। मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं, आपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया।'

सोनू ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'अरे भाई ऐसा मत कर, मां से कहना मेरे लिए भी रोज़ दुआ मांग ले। सब सही हो जाएगा।' सोनू सूद के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोनू सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब तक आखिरी प्रवासी मजदूर अपने घर तक नहीं पहुंच जाता तब तक वो यह काम जारी रखेंगे। 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!