लाइव न्यूज़ :

इस एक्ट्रेस के सामने रोहित शर्मा ने खोला दिल का राज, कहा-मेरे पापा ने कहा था जितना आगे जाते हो, उतना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 3, 2020 17:57 IST

वीडियो में रोहित का इंटरव्यू एक्ट्रेस तारा शर्मा सलूजा लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के सामने रोहित ने अपनी जिंदगी खेल को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज के खिलाफ जमकर बोला रोहित ने भारत को शानदार जीत दिलाई।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा का बल्ला न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज के खिलाफ जमकर बोला। रोहित ने भारत को शानदार जीत दिलाई। हालांकि अब रोहित शर्मा के चोट लग जाने के कारण वह न्यूजीलैंड के वनडे से बाहर हो गए हैं। लेकिन इसी बीच रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रोहित का इंटरव्यू एक्ट्रेस तारा शर्मा सलूजा लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के सामने रोहित ने अपनी जिंदगी खेल  को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तारा के सामने रोहित ने बताया है कि उनके पापा ने उन्हें समझाया था कि हमेशा याद रखना कि तुम कहां से आए हो, यही नहीं रोहित शर्मा ने कई और भी बातें कीं। तारा शर्मा सलूजा (Tara Sharma Saluja) से बातचीत में क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया कि परिवार उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

तारा ने रोहित से यहां पूछा कि आप इतना जमीन से कैसे जुड़े रहते हैं इस पर क्रिकेट ने कहा कि मेरे पापा ने कहा था, जितना आगे आप जाते हैं, आपको यह याद रखना है कि आप कहां से आए हैं।तारा शर्मा सलूजा 'द तारा शर्मा शो' के नाम से एक शो को होस्ट करती हैं और रोहित शर्मा इसी शो में शिरकत करेंगे।

 भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्‍यूजीलैंड को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया है। अब भारत की नजर न्यूजीलैंड को वनडे मैड में भी हराने पर होगी।

टॅग्स :रोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस