लाइव न्यूज़ :

फन्ने खां का नया गाना हुआ रिलीज़, अनिल कपूर ने कहा- मेरे अच्छे दिन कब आएंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2018 15:54 IST

Fanney Khan New Song Released Today: फन्ने खां का नया गाना 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' रिलीज़ हो गया है। गाने में अनिल कपूर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं मेरे अच्छे दिन कब आएंगे।

Open in App

फन्ने खां का नया गाना 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' रिलीज़ हो गया है। गाने में अनिल कपूर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं मेरे अच्छे दिन कब आएंगे। गाने में आप यह देख सकते हैं कि कैसे एक आम आदमी अपने सपनो को पूरा करने के लिए जी जान लगा देता है। 

गाने की शुरुआत में अनिल कपूर को टैक्सी चलाने से पहले मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर को नमन करते हुए भी दिखाया गया है। जो आपके दिल को छू जायेगा। उसके बाद आप देखंगे की कैसे अनिल कपूर एक आम आदमी की तरह ही अपने सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं। वह एक टैक्सी ड्राइवर हैं जो अपनी बेटी को रॉकस्टार बनाने का सपना देख रहे हैं और अपनी बेटी को रॉकस्टार बनाने के लिए वह पैसे इकट्ठे कर रहे हैं।

गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखें हैं जो आपके दिल को छू जायेंगे। गाने को आवाज दी है अमित त्रिवेदी ने। इससे पहले भी फिल्म के दो गाने 'मोहब्बत' और 'हल्का हल्का' रिलीज़ हो चुके हैं जो बहुत ही खूबसूरत हैं। 

फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है। जहाँ एक पिता (अनिल कपूर) अपनी बेटी को रॉकस्टार बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं टैक्सी चलाकर पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रही हैं। अनिल कपूर की बेटी उन्ही की तरह बनना चाहती है। फिल्म में राजकुमार राव भी हैं जो अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होगी।

टॅग्स :फन्ने खांअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?