लाइव न्यूज़ :

Iifa Award 2019: आइफा अवार्ड्स की पहली रात 'अंधाधुन' ने किया कमाल, जीते पुरस्कार-देंखे लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2019 10:43 IST

iifa Award 2019 andhadhund movie won four awards: आइफा अवार्ड्स 2019 का शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड के कई सितारों का जलवा जहां रेड कार्पेट पर देखने को मिला। वहीं, अंधाधुन के कई पुरस्कार अपने नाम किए।

Open in App
ठळक मुद्देआइफा अवार्ड 2019 की शुरुआत हो गई है।आइफा की पहली रात रेड कार्पेट पर कई सितारे उतरे।

आइफा अवार्ड 2019 की शुरुआत हो गई है। आइफा की पहली रात रेड कार्पेट पर कई सितारे उतरे।तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने  पहले ही दिन अवार्ड्स अपने नाम किए।तकनीकी कैटेगरी के अवार्ड्स समारोह आइफा रॉक्स में फिल्म अंधाधुन  चार पुरस्कार जीतकर नंबर वन रही।

20 साल के इतिहास में पहली बार आइफा भारत में आयोजित किया गया है। इस बार आइफा मुंबई शहर में हुआ है। हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को बनाने वाले तकनीशियों को भी इनाम मिले। 

अंधाधुन को चार पुरस्कार मिले हैं। फिल्म अंधाधुन के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार श्रीरामराघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाढा सुरती और योगेश चंदेकर को, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार पूजा लाढा सुरती को, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के लिए अजय कुमार पी बी को और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत के लिए डैनियल बी जॉर्ज को आइफा अवार्ड्स मिले।

तकनीकी कैटेगरी के बाकी पुरस्कार में तुम्बड के लिए सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संरचना का पुरस्कार कुणाल शर्मा को और सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव का पुरस्कार फिल्मगेट फिल्म्स एबी को मिला। फिल्म पद्मावत में सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए सुदीप चटर्जी ने, फिल्म बधाई हो में बेस्ट संवाद के लिए अक्षत घिल्डियाल को, फिल्म पद्मावत में बेस्ट डांस निर्देशन के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर पुरस्कृत किए गए।

अब देखना होगा कि बाकी के दिनों में भी अंधाधुन अपना जलवा कायम रखती है या फिर नहीं। कैटरीना कैफ, विक्की कौशल समेत कई स्टार्स पहले दिन अवार्ड्स फंक्शन में शामिल हुए हैं।

टॅग्स :आईफा अवार्डबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच