लाइव न्यूज़ :

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फ्रांस 'कंट्री इन फोकस' देश होगा, पहली बार बिहार लगाएगा मंडप

By अनिल शर्मा | Updated: November 7, 2022 09:23 IST

गोवा में होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2022 में बिहार अपना खुद का मंडप (पवेलियन) लगाएगा, जिसका मकसद घरेलू व विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करना और राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां संस्करण 21 नवंबर से शुरू होगा जिसका समापन 28 नवंबर 2022 को होगा।आईएफएफआई 53 में फ्रांस के 8 समकालीन फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

नई दिल्लीः भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ( IFFI))के 53वें संस्करण में फ्रांस  'कंट्री इन फोकस' देश होगा। फ्रेंच सिनेमा की विविधता और क्षमता का प्रतिनिधित्व करने के लिए फ्रांस से 8 समकालीन फिल्मों का संकलन चुना गया है। इनमें अदर पीपल्स चिल्ड्रेन (2022), द क्रॉसिंग (2021), बेल ऐन्ड सेबेस्टियनः द नोंवेल्ले जेनरेशन (2022), बिटवीन टूः वर्ल्ड (2021), द वेलवेट क्वीन (2021), सिक्सटीन (2022),  द वैनिश्ड प्रेसिडेंट (2022), द ग्रीन परफ्यूम (2022) शामिल हैं।

केंद्र सरकार के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'कंट्री इन फोकस' सेगमेंट का आयोजन भारत में फ्रांस के दूतावास और इंस्टिट्यूट फ्रांसिस के सहयोग से किया गया है। आईएफएफआई 53 के मंच पर फ्रेंच सिनेमा का सौंदर्य और काव्य प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध करेगा ! गौरतलब है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां संस्करण 21 से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा के आईनॉक्स में शुरू होगा।

 अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मंडप लगाएगा बिहार

गोवा में होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)-2022 में बिहार अपना खुद का मंडप (पवेलियन) लगाएगा, जिसका मकसद घरेलू व विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करना और राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (बीएसएफडीएफसी) की प्रबंध निदेशक और कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव बंदना प्रियाशी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा, जब आईएफएफआई में बिहार का अपना पवेलियन होगा। हमारा मकसद राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना है। प्रियाशी ने कहा, “हम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के साथ चर्चा करेंगे और विभिन्न स्थलों को बढ़ावा देंगे। बिहार की संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करेंगे। राज्य में फिल्म बुनियादी ढांचे में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगे।”

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!