लाइव न्यूज़ :

Hina Khan: हिना खान हुईं इमोशनल, कहा शरीर साथ देगा, तो मैं काम करूंगी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 14:08 IST

Hina Khan: स्तन कैंसर से जूझ रही टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान का कहना है कि 2024 और 2025 के बीच सिर्फ इतना फर्क आया कि वह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई हैं। हिना ने जुलाई 2024 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी।

Open in App

Hina Khan: स्तन कैंसर से जूझ रही टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान का कहना है कि 2024 और 2025 के बीच सिर्फ इतना फर्क आया कि वह पहले से ज्यादा मजबूत हो गई हैं। हिना ने जुलाई 2024 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की- 2’ जैसे धारावाहिक से लोकप्रिय हुईं 37 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि खुद को सामान्य रखने के लिए वह उपचार के दौरान भी पेशेवर रूप से सक्रिय रहीं।

‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में हिना ने कहा, ‘‘मैं अब भी वही हिना हूं। पुरानी हिना जो साहसी और मजबूत थी और यह हिना भी बेहद मजबूत और साहसी है। वास्तव में, मैं और मजबूत हो गई हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरे साल के दौरान मैं काम करती रही। मैंने इसे (कैंसर के निदान) सामान्य मानने और खुद को सामान्य महसूस कराने पर ध्यान दिया। अपनी कीमो (कैंसर के उपचार की प्रकिया) शुरू कराने के बाद से ही मैं काम कर रही थी, शूटिंग में व्यस्त थीं, घूमने-फिरने जा रही थी और डबिंग पूरी कर रही थी। मैंने ‘रैंप वॉक’ किया... मैंने अपना उपचार पूरा किया और यहां (साक्षात्कार के लिए) आई। अगर मेरा शरीर साथ देता है, तो मैं (काम) करूंगी।’’ खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और अन्य से जो प्यार और सहयोग मिला, उसका आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। अभिनेत्री जल्द ही आगामी वेब सीरीज ‘गृह लक्ष्मी’ में नजर आएंगी।

टॅग्स :हिना खानकैंसरटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !