लाइव न्यूज़ :

किसी को चोट पहुंचाई है तो माफी मांगता हूं, लाल सिंह चड्ढा के बहिष्कार पर बोले आमिर खान- मैं 48 घंटे से सोया नहीं हूं...

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2022 12:04 IST

आमिर खान ने कहा,  "मैं अभी बहुत घबराया हुआ हूं, 48 घंटे हो गए हैं, मुझे नींद नहीं आई है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं सो नहीं पा रहा हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देअगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद हैः आमिर खान अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगाः आमिर खानलाल सिंह चड्ढा थिएटर्स में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है

मुंबईः लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने में महज एक दिन का वक्त बचा है। लंबे वक्त बाद आमिर की कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म का सोशल मीडिया पर कुछ लोग बहिष्कार कर रहे हैं। इसको लेकर आमिर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है तो मैं उसकी भावनाओं का सम्मान करूंगा।

आमिर खान ने कहा,  अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा। आमिर फिल्म को जितनी शिद्दत से बनाए हैं, इसके प्रचार में भी वह उतनी ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 48 घंटे से सोए नहीं हैं।

फिल्म को लेकर वह थोड़े नर्वस हैं। घबराए हुए हैं। आमिर ने कहा,  "मैं अभी बहुत घबराया हुआ हूं, 48 घंटे हो गए हैं, मुझे नींद नहीं आई है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं सो नहीं पा रहा हूं। मेरा दिमाग ओवरड्राइव में है, इसलिए मैं किताबें पढ़ता हूं या ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं।'' बकौल आमिर- मैं 11 अगस्त के बाद ही सो पाऊंगा।

उधर, फिल्म के निर्देशक ने लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने के लिए ट्रोलर्स को पैसे दिए जाने की बात कही है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। डायरेक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘मुझे बताया गया है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे है। यह जानकर बेहद दुख हुआ और सरासर गलत बात है।' 

अद्वैत चंदन द्वारा अभिनीत, 'लाल सिंह चड्ढा' अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!