लाइव न्यूज़ :

रितिक रोशन ने इन हिरोइनों के साथ पर्दे पर लगाई आग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2018 09:57 IST

रितिक रोशन ने साल 2000 में "कहो न प्यार है" से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

Open in App

अपनी नीली आंखों और डांस स्‍टाइल के लिए जाने जाने वाले एक्‍टर रितिक रोशन आज अपना 44वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाले रितिक रोशन के अभिनय के करोड़ों दीवाने हैं। उनके इस अभिनय को सराहना तब और मिली जब उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दिल अपनी पहली फिल्म में रितिक अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे, लेकिन फैंस ने फिल्म को और रितिक को तो पंसद किया लेकिन इनकी जोड़ी को कभी नहीं सराहा। जिस कारण से बाद में इनकी जो भी फिल्में आईं वो औंधे मुंह ही गिरीं। रितिक कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर नजर आए लेकिन सभी को  दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला पाया । वहीं, रितिक की कुछ हीरोइनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों ने जमकर सराहा। आइए जानते हैं कौन सी हैं रितिक रोशन की वो जोड़ियां जिनकी केमिस्ट्री को पर्दे पर सराहा गया।

रितिक-करीना

जब रितिक करीना से कहते हैं यू आर माई सोड़ियो तो लगता है कि बॉलीवुड को एक और हिट जोड़ी मिल गई हो। करीना कपूर के साथ रितिक ने कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों को पर्दे पर हिट और फ्लॉप का मिला-जुला असर मिला। एक बात जो इस जोड़ी की खास थी वो थी कि इनको फैंस से भरपूर प्यार मिला। रितिक और करीना को साथ में भले अब एक लंबे समय से पर्दे पर ना देखा गया हो लेकिन इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को अभी भी फैंस उतनी ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे।

रितिक-ऐश्वर्या

धूम-2, जोधा अकबर और गुजारिश जैसी हिट फिल्म देने वाली इस जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया है। इनकी अब तक की सभी फिल्में पर्दे पर बिग हिट रहीं। इतना ही नहीं बेस्ट जोड़ी के लिए इनको अवार्ड भी मिले हैं। रितिक के साथ ऐश्वर्या की जबरदस्त केमिस्ट्री को फैंस जमकर पसंद करते हैं। 

रितिक-कैटरीना

रितिक रोशन ने जब बैंग-बैंग फिल्म में शानदार एक्शन किया तो फैंस ने पंसद किया, लेकिन जब उन्होंने कैटरीना के साथ फिल्म में रोमांस का तड़का लगाया तो हर कोई फैंन हो गया। दोनों के रोमांस को फैंस ने इतना सराहा कि इसके सीक्वल को भी पर्दे पर लाने की तैयारी की जाने लगी है। 

रितिक-प्रियंका

रितिक रोशन के साथ अग्निपथ और कृषि जैसी हिट फिल्म देने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी फैंस पसंद करते हैं। ऑनस्क्रीन इस जोड़ी ने दो ही बड़ी फिल्में की जो हिट भी रहीं और पसंद भी की गईं। ये जोड़ी जब पर्दे पर आई तो हर किसी की निगाह इस बात कर थी कि क्या रितिक, प्रियंका के साथ वो केमिस्ट्री पेश कर पाएंगे, जो वो कमाल कर गई किसी ने सोचा भी नहीं थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस साथ देखना पसंद करते हैं।

रितिक- प्रीति जिंटा

ये वो जोड़ी थी जिसने रितिक को ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी का फेम दिया। प्रीति और रितिक ने कई फिल्में साथ कीं और हर एक में उनकी केमिस्ट्री को अलग ही रूप में पेश किया गया । जब कोई मिल गया आई और उसमें एक अलग की तरह की केमिस्ट्री फैंस को दिखी जिसके बाद जो इनका अब तक फैंन नहीं था वो भी बन गया था। इन दोनों को साथ में फैंस बेहद पसंद करते हैं और आज भी इनकी साथ में किसी फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल