लाइव न्यूज़ :

पत्नी के लगाए आरोपों पर बयान के बाद पहली बार हनी सिंह ने साझा किया पोस्ट, दी ये नई जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 26, 2021 16:49 IST

हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों पर अपने बयान के बाद से अपना पहला पोस्ट साझा किया है। रैपर ने एक नए गाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के लगाए आरोपों पर जारी बयान के 20 दिन बाद हनी सिंह ने एक नया पोस्ट सााझा किया हैपोस्ट में हनी सिंह ने खुलासा किया है कि वह कक्कड़ भाई-बहनों के साथ नया गाना- कांटा लगा लेकर आ रहे हैंयह गाना एक पार्टी एंथम होगा जिसको लेकर हनी सिंह के फैंस काफी उत्साहित हैं

पंजाबः पंजाबी सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा उनके खिलाफ घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों के बारे में एक बयान जारी करने के बाद से अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। रैपर ने बुधवार रात साझा किए गए एक पोस्ट में खुलासा किया कि वह कांटा लगा नाम से एक नया गाना लेकर आ रहे हैं।

रैपर हनी सिंह ने पोस्ट में बताया है कि गाने में उनकी कक्कड़ भाई-बहनों के साथ सहभागिता है। हनी सिंह ने पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी है कि  गाने को टोनी कक्कड़ ने ही लिखा और कंपोज किया है। रैपर ने कैप्शन में लिखा- साल के सबसे बड़े कोलाब के लिए तैयार हो जाओ! जल्द ही आ रहा है।"

हनी सिंह ने लिखा- देशी म्यूजिक फैक्ट्री ने मुझे, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ को एक पार्टी एंथम- 'कांटा लगा' के लिए एक साथ मिलाया है।" हनी सिंह के इस पोस्ट पर टोनी सहित कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। टोनी ने लिखा-"बहुत प्यार और सम्मान पाजी।" इसके साथ ही हनी सिंह के फैंस  ने यह भी कहा कि वे नए ट्रैक को लेकर उत्साहित हैं।

हनी सिंह का यह पोस्ट पत्नी के घरेलू शोषण के दावों पर बयान जारी के करीब 20 दिन बाद आया है। 6 अगस्त को साझा किए गए अपने बयान में, रैपर ने पत्नी शालिनी तलवार के आरोपों को 'गंभीर रूप से घिनौना' बताया था और कहा था कि वह अपने और अपने परिवार के खिलाफ लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से आहत और व्यथित हैं।

हनी सिंह ने बयान में कहा था- "मैं सभी आरोपों का दृढ़ता से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। मुझे इस देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है, और मुझे विश्वास है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। आरोप सिद्ध होने के अधीन हैं और माननीय न्यायालय ने मुझे ऐसे आरोपों का जवाब देने का अवसर प्रदान किया है। इस बीच, मैं अपने प्रशंसकों और जनता से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे मेरे और मेरे परिवार के बारे में तब तक कोई निष्कर्ष न निकालें जब तक माननीय न्यायालय दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाता है। मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा और ईमानदारी की जीत होगी।"

टॅग्स :हनी सिंहबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार