लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के निधन से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी छाया गम का माहौल, कलाकारों ने ट्वीट कर जताया दुख

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 16:35 IST

इरफान की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड जगत गमगीन है और हर कोई उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे इरफान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की।हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' के निदेशक कॉलिन ट्रेवोरो ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इरफान खान के बुधवार को दुनिया को अलविदा कहने के बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक गम का माहौल है। इरफान ने ‘मकबूल’, ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘पान सिंह तोमर’ , ‘हासिल’ जैसी कई फिल्मों में विभिन्न तरह किरदार निभाया है। इरफान ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की।

स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई , द अमेजिग स्पाइडर मैन, जूरासिक वर्ल्ड, इनफर्नो, पजल, अ माइटी हार्ट, द नेमसेक, डूब: नो बेड नो रोजेज जैसी फिल्मों से इरफान खान वर्ल्ड सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। इरफान की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड जगत गमगीन है और हर कोई उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहा है।

हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' के निदेशक कॉलिन ट्रेवोरो ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। फिल्म निर्माता ने इरफान खान के साथ उनके अंतिम बातचीत के दौरान का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'एक ऐसा शख्स जिसने अपनी मौजूदगी से आस-पास की दुनिया को सुंदर बनाया। दर्द में भी वह खुश रहना जनता था। मेरे बुरे दिनों में मुझे खुद पर भरोसा करना सिखाया। यहां वो हंस रहा है।'

वहीं अमेरिकन फिल्म मेकर एवा डुवर्ने ने इरफान को लेकर लिखा कि एक शानदार एक्टर। जिसके पर्दे पर होने के साथ ही आपकी आंखें वहीं जम जाती है। आप अपनी आंखे वहां से हटा नहीं सकते। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘‘ हर चीज को जो आप निखार देते थे वह एक जादू था। आपकी प्रतिभा ने कई लोगों को कई रास्ते दिखाए। आपने हम में से कई को प्रेरित किया। इरफान खान आपकी बहुत याद आएगी। परिवार को संवेदनाए।’’ 

फरहान अख्तर, निमृत कौर, तापसी पन्नू, शबाना आजमी, अनुष्का शर्मा , अनिल कपूर ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन ने कहा, ‘‘ आप बहुत जल्दी अलविदा कह गए इरफान जी। आपके काम ने हमेशा मेरा दिल जीता। आप उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें मैं जानता हूं... काश! आप थोड़ा और रुक जाते। आप यकीनन अधिक समय के हकदार थे।’’

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिपहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!