लाइव न्यूज़ :

हिंदू सेना ने खुलेआम दी 'लक्ष्मी बॉम्ब' पर धमकी, केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 11:34 IST

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैंअक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार फैंस के दिलों में राज करते हैं। अक्षय एक से एक नायाब फिल्मों में काम करते नजर आ रहे हैं। अक्षय एक ऐसे एक्टर हैं जो हर तरह की फिल्में पर्दे पर पेश करते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है, लेकिन सुशांत केस के बाद से लगातार फिल्मों का बहिष्कार किया जा रहा है।

अक्षय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को लेकर भी निशाने पर हैं। दरअसल, फिल्म में अक्षय कुमार ने आसिफ नाम का किरदार निभाया है, जो हिंदू लड़की प्रिया (कियारा आडवाणी) से शादी करना चाहता है।

रिलीज पहले ही फिल्म को बायकॅाट करने की मांग की जा रही है। लेकिन रिलीज के करीब आते ही फिर से लक्ष्मी बॅाम्ब बायकॅाट का ट्रेंड शुरू हो जाएगा। लेकिन इससे पहले इस फिल्म के टाइटल पर भी आरोप लगाया गया है। हिंदू सेना ने फिल्म की कास्ट, क्रू और प्रमोटर्स के खिलाफ एक शिकायत पत्र सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा है।

हिंदू सेना के प्रेसिडेंट विष्णु गुप्ता ने हर एक हिंदू से कहा है कि अगर फिल्म का टाइटल नहीं बदला तो इस फिल्म को बायकॅाट किया जाए। इस फिल्म पर आरोप है कि माता लक्ष्मी के नाम का इस्तेमाल हिंदू भावनाओं को आहात करने का काम कर रहा है।

अक्षय का पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार वैष्णो देवी मंदिर को लेकर अपने अनुभव के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो में अक्षय ने ये कहीं नहीं कहा कि वैष्णो देवी जाना पैसों की बर्बादी है। बल्कि, ये कहा है कि अब वे मंदिर जाने की बजाए किसी जरूरतमंद की मदद कर देते हैं। ऐसा करने से उन्हें दर्शन करने जितना ही सुख मिलता है।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस