लाइव न्यूज़ :

डाक्टर्स-पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, कहा- ऐसे कायरों को दंड दें सरकार

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 14:08 IST

इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी का बयान सामने आया है। हेमा मालिनी ने ऐसे लोगों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए इन्हें सजा देने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टर्स भी लगातार प्रायस कर रहे हैं। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिक्स की टीम लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं।

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा हुआ है। हर देश इस महामारी से छुटकारा पाने के रास्ते खोजने की कोशिशों में जुटा हुआ है। भारत में भी कोरोना वायरस के कारण 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टर्स भी लगातार प्रायस कर रहे हैं। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिक्स की टीम लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से इस तरह की घटनाओं का वीडियो सामने आ रहा है। इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी का बयान सामने आया है। हेमा मालिनी ने ऐसे लोगों के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए इन्हें सजा देने की मांग की है। 

हेमा मालिनी ने कहा, 'देश में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया है, इसके बावजूद कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा है। वह ऐसे लोगों पर हमले कर रहे हैं जो उनकी सेवा के लिए ही हैं। डॉक्टरों पर हमला करने वालों को शर्म करनी चाहिए, थोड़ी इंसानियत बाकि रखिए।' इसके साथ ही हेमा मालिनी ने प्रशासन से मांग की कि जो लोग डॉक्टर्स, नर्स, मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं ऐसे कायरो को दंड दिया जाए।' 

हेमा मालिनी ने ट्वीट के जरिए कुछ दिन पहले कहा था, ‘‘जहां एक ओर पूरा देश डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिक्स के त्याग की सराहना कर रहा है तो वहीं इंदौर से कुछ शरारती तत्वों द्वारा उन पर हमले की खबर आती है। कैसे ये लोग डॉक्टरों पर हमला कर सकते हैं जबकि उनकी खुद की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। दुखद! शर्मनाक।’’

टॅग्स :हेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!