लाइव न्यूज़ :

अवंत‍िका मलिक ने छोड़ा पति इमरान का घर, शादी के 8 साल बाद आई दोनों के र‍िश्ते में दरार?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2019 10:54 IST

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है, इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी

Open in App
ठळक मुद्देअवंत‍िका ने मुंबई के पाली ह‍िल में बने इमरान खान के घर को भी छोड़ द‍िया है, वो इस वक्त अपनी फैमिली के साथ रह रही हैंदोनों की फैमिली उनके बीच पैदा हुए मतभेदों को खत्म करने की पूरी कोश‍िश कर रही है

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खानऔर उनकी पत्नी अवंतिका मलिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दरार की खबर सामने आई है। इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है।

डीएनए की खबर के अनुसार कई दिनों से इमरान और अवंतिका के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में  इमरान खान और अवंतिका ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इमरान का घर छोड़कर अवंतिका अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रह रही हैं।

फिलहाल से साफ नहीं हो पाया है कि वह कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर आई हैं या फिर हमेशा के लिए आ गई हैं। कहा जा रहा है कि इमरान और अवंतिका के परिवार के सदस्य और दोस्त दोनों के रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं।  इमरान खान और अवंत‍िका ने 8 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2011 में फेरे लिए थे।इमरान की शादी में आमिर खान, किरण राव समेत बॉलीवुड के कई बड़े स‍ितारों ने श‍िरकत की थीय़

 इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डेली बेली', 'कट्टी बट्टी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी कई फिल्मों में देखा गया। अब इमरान एक लंबे समय से पर्दे से गायब हैं।

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस