लाइव न्यूज़ :

पिता अनिल कपूर से अलग अपनी पहचान बनाना चाहते हैं हर्षवर्धन, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 9, 2021 16:01 IST

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का आज जन्मदिन है, उनका जन्म 9 नवंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। .

Open in App
ठळक मुद्देहर्षवर्धन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपना पहला काम एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया थाअभिनेता हर्षवर्धन कपूर का आज जन्मदिन है

हर्षवर्धन कपूर उन स्टार किड्स में से हैं जिन्हें अभिनय विरासत में मिली है। आज के स्टार किड्स जहां अपने मां या बाप के पैसों से ऐश करते हैं तो उनमें से कुछ हर्षवर्धन जैसे भी है जो अपने विरासत को सहेजने और संवारने की पूरी कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  हर्षवर्धन कपूर के पिता अनिल कपूर का बॉलीवुड में बहुत बड़ा नाम है लेकिन हर्षवर्धन  उनके द्वारा कमाए नाम कि आड़ में ना आकर अपने लिए एक अलग पहचान बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बेशक उन्हें अनिल कपूर जैसी महानता के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी लेकिन हर्षवर्धन इसके लिए तैयार दिख रहे हैं।

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का आज जन्मदिन है, उनका जन्म 9 नवंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।  हर्षवर्धन का बचपन मुंबई में ही बीता, उन्होंने लॉस एंजेलिस से एडिटिंग और स्क्रीनप्ले राइटिंग में डिग्री प्राप्त की है। बड़ी बहनों सोनम और रिया के दुलारे हर्ष फिल्मों में सक्रिय हैं।  बहन रिया कपूर एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं तो सोनम कपूर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री। इसके अलावा उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

हर्षवर्धन के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपना पहला काम एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया था। उन्होंने 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था। इसके बाद उनकी पहली डेब्यू फिल्म एक अभिनेता के तौर पर थी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मिर्जिया' जो 2016 में रिलीज नही थी। इस फिल्म से हर्ष को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।

इसके दो साल बाद उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में काम किया ये फिल्म भी कमाई के मामले औसत रही लेकिन उनके काम को इसमें खूब पसंद किया गया। शुरुआती असफलताओं के बाद हर्ष अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए फूंक फूंक के कदम रखने लगे और कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम कर रहे हैं। उम्मीद है उनकी आने वाली फिल्में शानदार प्रदर्शन करेंगी।

हाल ही में हर्षवर्धन कपूर बहुत चर्चाओं में थे, वो सोशल मीडिया पर अचानक से ट्रेंड करने लगे थे।  दरअसल उन्होंने  दीपावली पर लोगों से पटाखे ना जलाने कि अपील कि और इसके विरोध में एक पोस्ट भी किया था। बस फिर क्या था लोगों न उनके उस पोस्ट पर उनके पिता अनिल कपूर की पुरानी फोटोज शेयर की बल्कि उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।

फिलहाल फैंस का क्या कहना ये किसी को भी ट्रोल कर सकते हैं, हर्षवर्धन को हैप्पी बर्थडे उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

टॅग्स :हर्षवर्धन कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!