लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने पंड्या और राहुल को लिखा था 'सॉरी', मां ने गुस्से में कही थी ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2019 10:29 IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पिछले दिनों क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पहुंचे थे। जहां महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के कारण दोनों की जमकर आलोचना भी हुई।

Open in App

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पिछले दिनों क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पहुंचे थे। जहां महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के कारण दोनों की जमकर आलोचना भी हुई। इस मामले ने इस जमकर तूल भी पकड़ा जिसका नतीजा ये हुआ कि दोनों 2 एक दिवसीय मैच से सस्पेंड कर दिया गया।

ऐसे में अब मामला बढ़ने के बाद शो के होस्ट करण जौहर भी अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। हाल ही में  करण जौहर ने इस मामले में दावोस में इंडिया टुडे से खास बातचीत की। करण ने यहां पहुंचकर कहा कि मैं क्रिकेट फ्रेटर्निटी से गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे दूसरा चांस दें। मेरी मां क्रिकेट की फैन हैं और अलगी बार मैं अलगी बार क्रिकेट पर पूरी स्टडी करूंगा। उन्होंने उस सब पर दुख जताया, जो कुछ हार्दिक पंड्या के साथ हुआ।

उन्होंने कहा कि इस कारण से मेरी मां तक मुझसे नाराज थीं। क्योंकि वह हार्दिक की फैंन थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ऐसा कैसे कर सकते हो। जबकि मैंने अपनी मां से कहा था कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है मैं जानता हूं कि जिन महिलाओं का अपमान हुआ है, उनमें से एक मेरी मां भी है। करण ने यहां बात करते हुए कहा कि  मैंने दोनों क्रिकेटर्स ने माफी मांगने के लिए मैसेज भी किए थे। उस वक्त दोनों काफी अच्छे से पेश भी आए थे दोनों का मानना है कि कि  ये आपकी गलती नहीं है।  उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि मुझे शो को एडिट कर देना चाहिए था।

पंड्या और केएल राहुल को 6 जनवरी को प्रसारित हुए कॉफी विद करण के ऐपिसोड में उनकी अनुचित टिप्पणियों के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई ने जांच पूरी होने तक इन दोनों क्रिकेटरों को सस्पेंड कर दिया था। इन दोनों को 11 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस भेज दिया गया था, जिससे ये ऑस्ट्रेलिया के साथ ही न्यूजीलैंड के दौरे से भी बाहर हो गए थे। अब इन दोनों के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई द्वारा गठित जांच समिति की जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

बता दें कि 'कॉफी विद करण' चैट शो में पंड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे। जब कार्यक्रम के मेजबान करण जौहर ने पूछा कि क्या उन्होंने ‘ऐसा साथियों के कमरे में किया’ तो पंड्या और राहुल दोनों ने हां में जवाब दिया।

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणकरण जौहरहार्दिक पंड्याकेएल राहुल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

क्रिकेटचौंकाने वाली घटना!, फैंस ने सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर फोन फेंका?, मजेदार मोमेंट वायरल, देखिए टी20 कप्तान ने क्या कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?