लाइव न्यूज़ :

बेबी बंप दिखाती नजर आईं नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक के साथ की बेबी शॉवर की अनदेखी फोटो की शेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 9, 2020 07:41 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक जल्द मां बनने वाली हैं, ऐसे में नताशा ने बेबी शॉवर की एक खास फोटो हाल ही में शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल के मौके पर नताशा स्टेनकोविक से रचाई थी सगाई।नताशा स्टेनकोविक की बेबी शॉवर की तस्वीरें वायरल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasha stankovic)मां बनने वाली हैं। वह और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या  माता पिता बनने वाले हैं। हार्दिक से सगाई के बाद से ही नताशा सुर्खियों में हैं। जनवरी में एक्ट्रेस ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से सगाई कर सबको चौंका दिया था। दोनों के सगाई के वीडियोज और फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

हार्दिक ने नए साल (2020) के मौके पर  दुबई में बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के बाद सगाई की थी। इसके बाद लॉकडाउन के बीच नताशा हार्दिक पंड्या और उनके परिवार के साथ ही सोशल मीडिया पर नजर आईं। अब नताशा ने बेबी बंप के साथ की फोटो शेयर की है।

नताशा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह हार्दिक पंड्या के साथ नजर आ रही हैं। ये फोटो नताशा के बेबी शॉवर की है। फोटो में नताशा अपना बेबी बंप दिखाता नजर आ रही हैं। फोटो में नताशा खड़ी नजर आ रहीं हैं, जबकि हार्दिक टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं।

नताशा की ये खास फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। हार्दिक और क्रोएशिया की मॉडल-एक्ट्रेस नताशा ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने अपनी सगाई के ऐलान से सबको चौंका दिया था।

नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविकहार्दिक पंड्याबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच