लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Vicky Kaushal: इंजीनियर हैं आलिया भट्ट के ऑन-स्क्रीन पति, विदेश में करते थे जॉब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 12:28 IST

Happy Birthday Vicky Kaushal(हैप्पी बर्थडे विक्की कौशल| विक्की कौशल जन्मदिन): अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में फेमस एक्टर विक्की कौशल आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल में फिल्म 'राजी' में निभाये अपने किरदार के लिए उनको बेहद प्रशंसा मिल रही है.

Open in App

मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट के पाकिस्तानी शौहर का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का आज है 30वां जन्मदिन। इस फिल्म में आलिया का किरदार बेहद दमदार होने के बावज़ूद विक्की को उनके सशक्त अभिनय के लिए हर किसी की तारीफ मिल रही है. 

विक्की कौशल को अभिनय का शौक बचपन से ही था. अपने इस पैशन के लिए, विक्की कौशल ने विदेश में अपनी नौकरी छोड़ दी थी. पेशे से विक्की टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं. जब छोड़ने के बाद विक्की ने किशोर नमित कपूर के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया। फिल्मों में अभिनय करने से पहले विक्की कौशल अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बतौर असिस्टेंट काम करते थे और उन्होंने गैंग ऑफ़ वासेपुर में अनुराग को असिस्ट भी किया था. 

विक्की कौशल को पहचान फिल्म मसान से मिली जिसके लिए उनके अभिनय की सभी ने जमकर तारीफ की थी. उनकी अभिनय क्षमता को जानकर ही अनुराग कश्यप ने उन्हें 'रमन राघव 2.0' में कास्ट किया था. खबरों के मुताबिक शुरुआत में अनुराग विक्की को लेकर असमंजस में थे क्योंकि उनका किरदार फिल्म में नकारात्मक था. ऑडिशन के बाद उनको पता चल गया कि इस इंसान में कुछ ऐसी बात है हो इसको बहुत आगे ले जायेगी। फिल्म में निभाया उनका किरदार उनकी अब तक की सबसे बढ़िया रोल्स में एक है.

टॅग्स :विक्की कौशलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?