लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Suniel Shetty: देखते ही सुनील शेट्टी को हो गया था माना से प्यार, पेस्ट्री शॅाप पर हुई थी मुलाकात

By वैशाली कुमारी | Updated: August 11, 2021 08:50 IST

अपने परिवार को मनाने में 9 साल लग गए और उन्होंने 25 दिसंबर 1991 को शादी कर ली। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे, आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील शेट्टी की माना से पहली मुलाकात एक पेस्ट्री शॅाप पर हुई थीसुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो के रूप में जाने जाते हैंअब तक 110 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं

बॅालीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन है और वह 58 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलौर में हुआ था। वह मंगलोरियन तुलु भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने करियर कि शुरुवात 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से की, इस फिल्म में वो दिव्या भारती के साथ नजर आए थे।

सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्‍शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। वो अब तक 110 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होनें अपने करियर में, वक्त हमारा है , दिलवाले , अंत , मोहरा , गोपी किशन , कृष्णा , सपूत , रक्षक , बॉर्डर , भाई , हेरा फेरी , धड़कन , ये तेरा घर ये मेरा घर, मैं हूँ ना जैसी हिट फिल्मों मे काम किया है। वो आज भी बॉलीवुड में दमदार एक्टर के तौर पर जानें जाते हैं।

ऐसे हुई सुनील शेट्टी की माना से शादी

सुनील शेट्टी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। एक इंटरव्यू में सुनील से जब उनकी पत्नी और लव लाईफ के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि वो माना से एक पेस्ट्री शॅाप पर मिले थे और पहली बार उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। सुनील अक्सर अपने दोस्तों से मिलने उसी शॅाप पर जाया करते थे। माना से दोस्ती करने के लिए पहले उन्होंने उनकी बहन को दोस्त बनाया। माना का जन्म पंजाबी- मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके माता पिता ने उनका नाम मोनीशा कादरी रखा था। हालांकि दोनों को अपने परिवार को मनाने में 9 साल लग गए और उन्होंने 25 दिसंबर 1991 को शादी कर ली। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे, आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी हैं। 

टॅग्स :सुनील शेट्टीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच