लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Randeep Hooda: रणदीप ने फिल्म सरबजीत के लिए घटाया था 18 किलो वजन, सेट पर हो गए थे बेहोश

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 09:45 IST

रणदीप हुड्डा के लिए साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' का रोल निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस मूवी के लिए उन्होंने अपना 18 किलों वजन कम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप हुड्डा ने साल 2001 में फिल्म ‘मानसून वेंडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था रणदीप हुड्डा ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में  दिखाई देगें, इस फिल्म में उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर आएंगी

 हरियाणा के रोहतक जिले से आने वाले रणदीप का जन्म 20 अगस्त 1976 में हुआ था। रणदीप आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

रणदीप के माता-पिता चाहते थे कि रणदीप अभिनेता नहीं बल्कि एक अच्छे डॉक्टर बने क्योंकि उनके पिता एक मेडिकल सर्जन और मां सोशल वर्कर हैं। लेकिन रणदीप को एक्टिंग में दिलचस्पी थी इसलिए उन्होंने बॉलीवुड की राह चुनी। हालांकि मिडिल क्लास से बॉलीवुड तक का सफर करने के लिए रणदीप ने कई सारी चुनौतियों का सामना भी किया है।

एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया था कि, उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और फिर एमबीए किया लेकिन जब वो पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो खुद के खर्चे के लिए रणदीप को टैक्सी चलाने और एक रेस्त्रां में काम करने के साथ ही कार धुलाई का काम भी करना पड़ा था। इंडिया लौटकर आने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी में  काम किया था।

रणदीप ने साल 2001 में फिल्म ‘मानसून वेंडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एनआरआई का किरदार निभाया था। मानसून वेडिंग में एक दमदार किरदार निभाने के 4 साल बाद उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट रामगोपाल वर्मा मिला। उसके बाद उन्होंने डी, हाईवे, सरबजीत, साहब बीवी और गैंगस्टर, रंगरसिया, मर्डर 3, सुल्तान और दो लफ्जों की कहानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। रणदीप की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट साल 2010 में आया था, जब उन्होंने फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ में काम किया था। 

 रणदीप हुड्डा के लिए साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' का रोल निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस मूवी के लिए उन्होंने अपना 18 किलों वजन कम किया था। जिसके बाद उनके शरीर की हड्डियां तक दिखने लगीं थीं। इस फिल्म के लिए रणदीप को स्टारडस्ट बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

वर्क फ्रंट कि बात करें तो रणदीप हुड्डा ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में  दिखाई देगें, इस फिल्म में उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर आएंगी। यह फिल्म  सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

टॅग्स :रणदीप हुड्डाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!