लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे राजू श्रीवास्तव: आम इंसान की आदतों में छुपा हास्य निकाल लेते हैं 'गजोधर भैय्या', जानें कॉमेडी से राजनीति तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 25, 2018 07:18 IST

Happy Birthday Raju Shrivastav Special Unknown Facts:राजू श्रीवास्तव 'कॉमेडी का महामुकाबला', 'कॉमेडी सर्कस', 'लाफ इंडिया लाफ' और 'गैंग्स ऑफ हंसीपुर' जैसे कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं।

Open in App

फैंस के बीच गजोधर के नाम से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भला कौन दीवाना नहीं है। 25 दिसंबर 1963 को उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। राजू का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। अपने जमाने में राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव कानपुर के जाने-माने कवि माने जाते थे । उन्हें बलाल काका के नाम से भी जाना जाता है।  राजू श्रीवास्तव बचपन से ही मिमिक्री किया करते थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत छोटे मोटे रोल्स से की। आइए आज सबके चहेरे पर हंसी लाने वाले राजू के बारे में कुछ बातों से आप सभी को रुबरु करवाते हैं-

यूं की शुरुआत 

राजू बचपने से ही अपना करियर कॉमेडी में ही बनाना चाहते थे। यही कारण था कि स्कूल में भी वह टीचर्स की नक़ल उतारा करते थे। जब वे मुंबई आए तो शुरुआती दौर में 'तेजाब'  'मैंने प्यार किया'(1989) और कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल अदा किया। लेकिन संघर्ष का दौर जारी रहा। इसकी कॉमेडी को असली पहचान रियलटी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन से मिली। हालांकि वह इस शो जीत तो नहीं पाए लेकिन फैंस के बीच अपनी छाप जरुर उन्होंने छोड़ दी।

यहीं ये ही उन्हें 'कॉमेडी किंग' का खिताब मिल गया। राजू इसके बाद 'कॉमेडी का महामुकाबला', 'कॉमेडी सर्कस', 'लाफ इंडिया लाफ' और 'गैंग्स ऑफ हंसीपुर' जैसे कॉमेडी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'बिग बॉस सीजन 3' और 'नच बलिए सीजन 6' जैसे रियलटी शोज में भी हिस्सा लिया है।

यूं चुनते हैं कॉमेडी को

ऐसे तो हर कोई राजू को यूपी की टच वाली भाषा और अपने आस पास की चीजों को लेकर कॉमेडी को करना ही उनको सबसे अलग बनाती है। राजू बहुत ही आसानी से आसपास होने वाली घटनाओं को ऑब्जर्व कर लेते हैं, और इस ऑब्जरवेशन में कॉमेडी और दर्द दोनों शामिल होता है। शायद यही कारण है कि उनकी कॉमेडी जीवन से जुड़ी लगती है।

राजनीतिक सफर

कॉमेडी में राजू ने हर किसी को अपना दीवाना किया ये तो सभी जानते हैं लेकिन राजनीति में भी वह पीछे नहीं। साल  2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।वह कानपुर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर खड़े हुए, पर 11 मार्च 2014 को राजू श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी का टिकट लौटा दिया और वह बीजेपी से जुड़ गए। बाद में राजू बीजेपी में शामिल हो गए और पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?