लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Kajol: जब चुलबुली काजोल ने विलेन बन जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, जानिए इनके बारे में

By वैशाली कुमारी | Updated: August 5, 2021 08:50 IST

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। इनकी मां तनुजा है और पिता निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी थे। काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में  शादी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा हैकाजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका हैकाजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी।

आज बॉलीवुड की चुलबुली काजोल का 47वां जन्मदिन है। काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुम्बई में हुआ था। इनकी मां तनुजा है और पिता निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी है। काजोल ने अजय देवगन से साल 1999 में  शादी कर ली थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों मे से एक मानी जाती है। इन दोनों कलाकारों के दो बच्चे है बेटी न्यासा और बेटा युग। आज काजोल का  जन्मदिन है तो आइए जानते है उनके बारे मे कुछ खास बातें।

1992 में फिल्म 'बेखुदी' से करियर की शुरुआत

काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में की और लोगों को अपना दिवाना बना दिया। काजोल ने अपने फिल्मी करीयर में अब तक बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मे की हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।

काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक माना जाता हैं।

सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का भी मिला है अवॉर्ड

बात करें अवार्ड कि तो काजोल को फिल्म कुछ कुछ होता, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। वहीं काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

काजोल अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ लंबी प्रेम कहानी के बाद उन्होंने साल 1999 में उनसे शादी की थी। बता दें कि काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है। 

टॅग्स :काजोलअजय देवगनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?