लाइव न्यूज़ :

Genelia D'souza Birthday: रितेश देशमुख के पिता को नापसंद थीं जेनेलिया डिसूजा, जानिए उनके बारे कुछ ख़ास बातें

By विवेक कुमार | Updated: August 5, 2018 08:52 IST

Happy Birthday Genelia D'souza Biography, Unknown facts: जेनेलिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था।  उन्होंने अब तक फिल्म  'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

Open in App

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का आज जन्मदिन है। 5 अगस्त 1987 मुंबई (महाराष्ट्र) में जन्मीं जेनेलिया का नाम उनकी मां जेनेट और पिता नील के नाम का मिश्रण है। जेनेलिया का निक नेम 'चीनू' है। जेनेलिया ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।  21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

जेनेलिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया था।  उन्होंने अब तक फिल्म  'जाने तू या जाने ना', 'चांस पे डांस', 'फोर्स', 'तेरे नाल लव हो गया' और 'जय हो' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

जेनेलिया ने साउथ में भी कई फिल्मों में काम किया है। 2006 में उन्हें तेलुगु फिल्म 'बोमारिल्लु' के लिए पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।

जेनेलिया ने अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की है। रितेश के पिता विलासराव देशमुख मंत्री हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' के दौरान हुआ था।  ऐसी भी खबर थी कि पहली फिल्म के बाद ही दोनों सगाई करना चाहते थे लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख इसके लिए तैयार नहीं थे।

3 फरवरी 2012 को दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ने पहले महाराष्ट्रीयन और फिर क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के दो बेटे रियान और राहिल हैं।

टॅग्स :जेनेलिया डिसूज़ाबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम