लाइव न्यूज़ :

कभी मधुबाला की एक हंसी के पीछे पागल थे दिलीप कुमार, बेइंतहा मोहब्बत होने के बाद फिर ऐसा क्या हुआ कि टूट गया रिश्ता

By अमित कुमार | Updated: December 11, 2020 10:33 IST

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। हाल ही में दिलीप साहब की तबियत खराब होने की खबरें आई थी। जिसके बाद सायरा बानो ने फैंस से उनकी सेहत के लिए दुआ मांगने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार-मधुबाला की अधूरी प्रेम कहानी ने फैंस का दिल भी तोड़ दिया था।एक समय में दोनों इश्क में इतने डूब गए थे कि मधुबाला जहां भी शूटिंग करती थीं दिलीप कुमार वहां चले जाते थे। मधुबाला के पिता अताउल्ला खान की वजह से दिलीप कुमार-मधुबाला को एक-दूसरे से अलग होना पड़ा था।

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 दिसंबर को जुम्मे के दिन दिलीप कुमार 98 साल के हो गए हैं। दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी का जिक्र आज भी बॉलीवुड में किया जाता है। मधुबाला और दिलीप कुमार ने पहली बार 1951 में आई फिल्म तराना में काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मधुबाला का दिल दिलीप पर आ गया था। 

मधुबाला और दिलीप कुमार को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। मधुबाला ने अपने एक मेकअप आर्टिस्ट के हाथों दिलीप को उर्दू में एक गुलाब के साथ खत भेजा। इस ख़त में लिखा था अगर आप मुझे चाहते हों तो ये गुलाब कबूल फरमाइए,वरना इसे वापस कर दीजिए। अब मधुबाला की खूबसूरती के आगे दिलीप साहब भी फिसल गए थे दोनों के इश्क की शुरुआत यहीं से हो गई थी। 

मधुबाला से शादी करना चाहते थे दिलीप कुमार

दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। ऑनस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। इसी बीच एक बार दिलीप कुमार ने अपनी बहन को मधुबाला के घर शादी का रिश्ता लेकर भेजा और कहा अगर उनके घरवाले तैयार होंगे तो वह 7 दिनों में शादी कर लेगे। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला खान ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया था पर दिलीप कुमार मधुबाला के आगे अपना पूरा दिल हार चुके थे। 

दिलीप कुमार के इस शर्त के कारण टूटा रिश्ता

एक फिल्म शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार ने मधुबाला से कहा की वो अब भी मधुबाला से शादी करना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए उनकी शर्त है कि उनको अपने पिता से सारे रिश्ते तोड़ने होंगे। मधुबाला के लिए ये सब करना बेहद मुश्किल था। कुछ जवाब ना मिलने पर वक्त था जब दिलीप मधुबाला की आंखों के सामने से उठकर हमेशा के लिए चले गए थे। इसके बाद दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद भी दोनों को कुछ फिल्मों में काम करना था। ऐसे में मुगले आजम इनमें से एक थी। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भोपाल में होनी थी लेकिन मधुबाला के पिता दिलीप कुमार की वजह से और बेटी की खराब तबियत के कारण आउट डोर के लिए राजी नहीं हुए।  

टॅग्स :दिलीप कुमारमधुबालाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!