लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: पेंटर से लेकर शाहरुख के डायरेक्टर तक, अभिनय के बेजोड़ बदशाह रहे हैं अमोल पालेकर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 07:55 IST

अमोल पालेकर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिनकी छवि कभी ना भूलने वाली एक्टिंग के दम पर की जाती है।

Open in App

अमोल पालेकर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिनकी छवि कभी ना भूलने वाली एक्टिंग के दम पर की जाती है। अमोल ने शायद ही एक्शन या थ्रिलर फिल्म की हो, लेकिन उन्होंने हमेशा से ऐसे  किरदार पर्दे बेहद शादगी के साथ निभाए जो फैंस को आज तक दीवान करे हैं। अमोल का जन्म 24 नवंबर, 1944 में हुआ था।  उन्होंने करियर की शुरुआत एक मराठी फिल्म से की थी। इसके बाद साल 1974 में बसु चटर्जी की फिल्म 'रजनीगंधा' में उन्होंने बॉलीवुड में छाप छोड़ी। शांत, धीर अभिनय हो या फिल्मों में कॉमेडी का तड़का हो आज तक अमोल की जगह कोई भी नहीं ले पाया है और शायद कभी ले भी नहीं पाएगा।  आइए आज अमोल के जीवन से जुड़े कुछ खास किस्सों को जानते हैं

पेंटिंग में रुचि

जितने अच्छे अमोल अभिनेता हैं उससे भी अच्छे वो पेंटर हैं। कॉलेज के दिनों से ही पेंटिंग में उनका खास लगाव था। अमोल ने खुद कई बार कहा है कि ट्रेनिंग पाकर पेंटर बना लेकिन दुर्भाग्यवश एक्टर बन गया। यानि अमोल एक समय में पेंटर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत को उनका अभिनेता बनना मंजूर था।

कॉमेडी में बेजोड़ बादशाह

अमोल पालेकर  ने रजनीगंधा, जैसी फिल्मों में शांत अभिनय की गहरी छाप छोड़ी। लेकिन वह एक ऐसे कलाकार थे कि कॉमेडी नें भी उन्होंने हर किसी को पीछे छोड़ा है। गोलमाल में डबल रोल में उनका नायाब अभिनय आज तक फैंस को गुदगुदा जाता है। रंग बिरंगी, श्रीमान श्रीमती और नरम गरम जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया।

किया शाहरुख को डायरेक्टर

अभिनय का लोहा मजवाने के बाद उन्होंने निर्देशन में भी शानदार काम किया है। उन्होंने फिल्मों के अलावा कुछ सीरियल्स का भी निर्देशन किया। अमोल ने साल 1981 में मराठी फिल्म 'आक्रित' से डायरेक्शन में कदम रखा था। उन्होंने किंग खान को लेकर फिल्म पहेली बनाई। ये फिल्म तो कोई खास कमाल नहीं पाई इसको ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंगुएज फिल्म कैटेगरी में इंडियन एंट्री डिक्लेयर किया गया था।

मिला सम्मान

1971 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। डेढ दशक तक अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ने वाले अमोल को केवल एक बार फिल्मफेयर से सम्मानित किया गया था। 1980 में यह अवॉर्ड उन्हें 'गोल माल' के लिए दिया गया था। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?