लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब सेक्स पर खुलकर बोले थे अभय देओल, जानें ऐसी ही कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 08:21 IST

Happy Birthday Abhay Deol Special: एक्टर अभय देयोल का आज जन्मदिन है, वह एक से एक नायाब फिल्में अब तक कर चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड में शुरू से ही अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जानें-जाने वाले एक्टर अभय देओल का आज जन्मदिन है। 15 मार्च 1976 को जन्में अभय को एक्टिंग विरासत में मिली थी। क्योंकि वह एक्टर धर्मेंद्र के भतीजे जो हैं। अभय स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग किया करते थे और उन्होंने शुरू से ही तय कर लिया था कि वह बड़े होकर एक्टर बनेंगे। आइए जानतें है अभय के जीवन की कुछ खास बातें-

करियर की शुरुआत

अभय ने अपने अभिनय के करियर की शुरुआत साल 2005 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'सोचा ना था' से की थी। ऐसे तो फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल को जमकर नोटिस किया और एक्टर के काम को खूब सराहा गया।

सेक्स पर बोले

अभय ऐसे तो कभी किसी मुद्दे पर ज्यादा कहते नहीं है लेकिन एक बार उन्होंने अपने फेसबुक पर सेक्स को लेकर खुले शब्दों में पोस्ट किया था। एक्टर ने उस वक्त लिखा था कि सबकी तरह मुझे भी सेक्स पसंद है, लेकिन खुलेआम इसे स्वीकार ने में शर्म आती है। लेकिन फिर मैं दिमाग से काम लेता हूं और शर्म को दरकिनार कर देता हूं। इस पोस्ट के बाद वह खूब सुर्खियों में रहे थे।

गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में

अभय एक लंबे समय तक लिवइन में रहे। अभय देओल अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ लिव-इन में रहते थे। प्रीति मिस ग्रेट ब्रिटेन रह चुकी हैं और फिल्म 'शोर इन द सिटी' और 'वन बाय टू' में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। फिलहाल अभय सिंगल हैं। 

एक से एक नायाब

साल  2011 में  जोया अख्तर की फिल्म जिदगी ना मिलेगी दुबारा अभय देओल के करियर के लिये सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदर अभिनय के लिये अभय देओल सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किये गये। अभय ने  चक्रव्यूह और रांझना हैप्पी भाग जायेगी  जैसी फिल्मों के जरिए भी फैंस को अपनी तरफ खूब खींचा है।

टॅग्स :अभय देओलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?