लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच टी-सीरीज की हनुमान चालीसा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भावुक हुए भूषण कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 08:26 IST

लॉकडाउन में मनोरंजन की शुरुआत रामायण से हुई थी।रामायण (Ramayan) सीरीयल को री टेलीकास्ट करने की मांग हुई थी और इस मांग पर दूरदर्शन पर रामायण ने वापसी की

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर देश और पूरी दुनिया में जमकर देखने को मिल रहा हैकोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में 31 मई तक लॉकडाउन है

कोरोना वायरस का कहर देश और पूरी दुनिया में जमकर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में 31 मई तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन का यह चौथा चरण है। लोग लॉकडाउन के कारण इन दिनों घरों में कैद हैं। ऐसे में घर से बाहर ना निकल पाने के कारण लोग घरों में ही मनोरंजन कर रहे हैं।

लॉकडाउन में मनोरंजन की शुरुआत रामायण से हुई थी।रामायण (Ramayan) सीरीयल को री टेलीकास्ट करने की मांग हुई थी और इस मांग पर दूरदर्शन पर रामायण ने वापसी की. रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और उसे जबर्दस्त व्यूअरशिप मिली। अब टी सीरीज (T-Series) की हुनमान चालीसा ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

टी सीरीज के हनुमान चालीसा ने सबसे ज्यादा भजन देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस अहम बात की जानकारी खुद भूषण कुमार ने ट्वीट के जरिए दी है। भूषण ने लिखा है कि आज पूरे टीसीरीज परिवार के लिए बेहद ही खुशी का पल है क्योंकि आज टी सीरीज की हनुमान चालीसा ने एक अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं।  पापा की शुभकामनाएं हमेशा ही साथ रहें हम आगे भी इस तरह के मुकाम हासिल करते रहें। इन दिनों इस हनुमान चालीसा को बहुत देखा और सुना जा रहा है। सालों बाद से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। आपको बता दें कि हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) को यूट्यूब पर 2011 में अपलोड किया गया था और इसे भजन गायक हरिहरन ने गाया था।

 लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोगों का भक्ती पर थोड़ा ज्यादा ध्यान लगा और इसी के चलते हनुमान चालीसा ने 1 अरब 13 लाख 35 हजार 330 से अधिक बार देखे जानें का रिकॉर्ड बनाया

टॅग्स :हनुमान जीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?