लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ हिंसा पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने कसा अरविंद केजरीवाल पर तंज, कहा- आपको नींद अच्छी आई होगी...

By अमित कुमार | Updated: February 25, 2020 13:45 IST

दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत भी होने की खबर है। जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता से पहले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को हुई हिंसा में 7 लोगों की मौत भी होने की खबर है। जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं। दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर और जाफराबाद इलाके में सोमवार को जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई।

इस हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, 'प्रिय अरविंद केजरीवाल, गुड मॉर्निंग, उम्मीद करता हूं कि आपको अच्छी नींद आई होगी, आपने दिल्ली जीती है।" हंसल मेहता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट दे रहे हैं।

हंसल मेहता से पहले बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। सीएए पर हो रहे दिल्ली प्रदर्शन में हुई हिंसा पर अनुराग कश्यप का पूरा गुस्सा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर फूटा है और पूछा है दिल्ली जल रही है आप कहां हैं।

दिल्ली हिंसा को लेकर अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा है यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहां है अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअरविन्द केजरीवालअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल