लाइव न्यूज़ :

इस दिन रिलीज होगी एजाज खान की फिल्म 'हामिद', जानिए क्या है मूवी में खास?

By भाषा | Updated: February 12, 2019 08:25 IST

कश्मीर के एक आठ साल के बच्चे की अपने पिता को तलाश करने वाली फिल्म ‘हामिद’ एक मार्च को रिलीज होने को तैयार है।

Open in App

कश्मीर के एक आठ साल के बच्चे की अपने पिता को तलाश करने वाली फिल्म ‘हामिद’ एक मार्च को रिलीज होने को तैयार है। 

इस फिल्म को यूडली फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन एजाज खान ने किया है। यह फिल्म 20वें मुंबई फिल्म महोत्सव, 2018 में दिखाई जा चुकी है। 

खान ने कहा, ‘‘ यह जानकार बहुत अच्छा लगता है कि आपने जो मेहनत की है, वह पूरा देश देखेगा। मैं एक ही साथ उत्साहित भी हूं और घबराहट भी हो रही है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे दिखाए जाने की जरूरत है और मुझे ऐसा लगता है कि यह फिल्म पूरी दुनिया के लोगों का दिल छू लेगी क्योंकि यह विभन्न फिल्म महोत्सवों में जा रही है।' 

इस फिल्म की कहानी हामिद नाम के एक बच्चे के जरिए कही जा रही है। वह अपने लापता पिता की तलाश में है क्योंकि उसकी मां ने बताया है कि उसके पिता अल्लाह के पास चले गए हैं। हामिद को पता चलता है कि अल्लाह का नंबर 786 है और वह उस तक पहुंचने की कोशिश करता है। अपने पिता के पुराने मोबाइल फोन से वह एक नंबर मिलाता है जो सीआरपीएफ के एक जवान अभय को लगता है। हामिद मानता है कि सीआरपीएफ का यह जवान ही अल्लाह है। 

हामिद और अभय दोनों का जीवन राजनीति की वजह से बेहद प्रभावित है और दोनों में ही खोने की पीड़ा है। अनजाने तौर पर ही दोनों एक दूसरे से जुड़ते चले जाते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी का अहम हिस्सा हो जाते हैं। 

इस फिल्म में कश्मीरी बच्चे का किरदार तल्हा अरशद रेशी ने अदा किया है। इसके अलावा रसिका दुग्गल, विकास कुमार और सुमित कौल हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?