लाइव न्यूज़ :

हर घर महादेव का उद्घोष, गुरु मां करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिबानी कश्यप के घर भव्य शिव संग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 16:44 IST

सभी साधकों ने एक स्वर में गुरु माँ के साथ “हर हर महादेव, हर घर महादेव, घर घर महादेव” का उद्घोष किया।

Open in App
ठळक मुद्देकरिश्मा शेट्टी ने उपस्थित साधकों को शिव तत्व की गहन व्याख्या दी।तांत्रिक साधनाओं का महत्व समझाया। शिव कार्य का रूप ले लेता है।

मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप के घर हाल ही में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर गुरु माँ करिश्मा शेट्टी के सान्निध्य में शिव संग का आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्मिकता और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु माँ का स्वागत मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा से किया गया। उनके चरणों का अभिषेक तुलसी, दूध, शहद, गंगाजल और गुलाबजल से किया गया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। आयोजन का मुख्य केंद्र रहा शिव संग, जिसमें गुरु माँ करिश्मा शेट्टी ने उपस्थित साधकों को शिव तत्व की गहन व्याख्या दी।

तांत्रिक साधनाओं का महत्व समझाया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आध्यात्मिकता और भौतिकता को अलग नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार धन केवल विलासिता का साधन नहीं है, बल्कि जब उसे सेवा, साधना और जनकल्याण में लगाया जाए तो वही शिव कार्य का रूप ले लेता है।

गुरु माँ ने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण, मंत्र-जाप, हवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं का विस्तार धन और साधना के संतुलित प्रयोग से ही संभव है। शिबानी कश्यप, जो वर्ष 2019 से गुरु माँ की शिष्या हैं, ने इस अवसर पर भावुक स्वर में कहा कि उनके जीवन में मिली उपलब्धियाँ, मंच पर सफलता और आत्मिक शांति गुरु माँ के आशीर्वाद का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि गुरु माँ ने उन्हें उनके भीतर की शक्ति से मिलवाया और वह शक्ति शिव की है। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया जब सभी साधकों ने एक स्वर में गुरु माँ के साथ “हर हर महादेव, हर घर महादेव, घर घर महादेव” का उद्घोष किया।

इस घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा और उपस्थित साधकों ने इसे केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प के रूप में ग्रहण किया। गुरु माँ करिश्मा शेट्टी इन दिनों अपने शिव संग और साधना पद्धतियों के माध्यम से हजारों लोगों तक शिव का संदेश पहुँचा रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर घर में शिव चेतना जागृत हो और हर जीवन शिवमय बने।

टॅग्स :मुंबईभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?