लाइव न्यूज़ :

पहली बार सांसद बनें सनी देओल ने नहीं दिया चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब, जानिए क्या है मामला?

By बलवंत तक्षक | Updated: June 21, 2019 08:23 IST

चुनाव आयोग ने सनी से चुनाव खर्च का विस्तृत ब्यौरा देने के साथ, खर्च सीमा पार करने पर जवाब तलब किया है. उन्हें वास्तविक ब्यौरा पेश करने के लिए गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने नोटिस जारी किया था

Open in App
ठळक मुद्देफिल्‍मों से राजनीति में आए सनी देयोल को पहली बार सांसद चुने जाने के साथ ही झटका लगा है।चुनावमें तय सीमा से अधिक खर्च करने के लिए चुनाव आयाेग ने उनको नोटिस दिया है।

20 जून फिल्मों से राजनीति में आए अभिनेता सनी देओल ने अभी गुरदासपुर लोकसभा चुनाव में तय सीमा से ज्यादा पैसे खर्च करने पर निर्वाचन आयोग की तरफ से मिले नोटिस का जवाब नहीं दिया है. सनी का चुनाव खर्च करीब 86 लाख रु पए पाया गया है. नोटिस की समयसीमा बुधवार को खत्म हो गई है. चुनाव आयोग ने सनी से चुनाव खर्च का विस्तृत ब्यौरा देने के साथ, खर्च सीमा पार करने पर जवाब तलब किया है.

उन्हें वास्तविक ब्यौरा पेश करने के लिए गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने नोटिस जारी किया था. उज्ज्वल ने कहा कि अभी हम देओल के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. जानकारी मिलने के बाद ही तय किया जाएगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जानी है.

उज्ज्वल ने कहा कि देओल के चुनाव खर्च की राशि 'अंतिम' आंकड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्यौरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, लेकिन अधिक खर्च पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा खर्च कर के सनी परेशानी में फंस गए हैं.

उन्होंने चुनाव में तय 70 लाख रु पए की सीमा से अधिक राशि खर्च की है. गौरतलब है कि पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे सनी ने गुरदासपुर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़, जो पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, को 82000 से ज्यादा मतों के अंतर से शिकस्त दी है. 

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?