लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर इस भाषा में बनेगी फिल्म, ये होगा मूवी का नाम

By भाषा | Updated: April 28, 2020 14:08 IST

फिल्म में गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्य के पुलिस महानिदेशक के किरदार भी होंगे क्योंकि उन्होंने इस स्थिति में सराहनीय काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के दो फिल्मकार कोरोना वायरस संक्रमितों की जिंदगियों से प्रेरित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं,लॉकडाउन के कारण लोगों और राज्य प्रणाली पर पड़े असर को भी दिखाया जाएगा

गुजरात के दो फिल्मकार कोरोना वायरस संक्रमितों की जिंदगियों से प्रेरित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें लॉकडाउन के कारण लोगों और राज्य प्रणाली पर पड़े असर को भी दिखाया जाएगा। निर्देशक महेश पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक नायक के बुराई के खिलाफ लड़ने की घिसी-पिटी कहानी की बजाय इस गुजराती फिल्म में भय, आशा, दृढ़ संकल्प और जीवन के कई अलग-अलग रंगों की कहानियां बयां की जाएंगी, जो कि महामारी के दौरान सामने आई।

पटेल और उनके व्यवसायिक साझेदार दीपक सोनी का सूरत में ‘केसर-भवानी फिल्म प्रोडक्शन’ है और इस बैनर तले ही फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का बजट अभी तय नहीं किया गया है लेकिन पटेल ने इसकी पटकथा पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म का नाम ‘कोरोना नो कहर’ होगा। पटेल ने कहा, ‘‘ लोगों के घरों में कैद हो जाने से लेकर लॉकडाउन के कारण प्रवासियों के प्रदर्शन करने तक कोरोना वायरस के कारण हमारे आस-पास कई चीजें हो रही हैं।

हम यह भी देख रहे हैं कि लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए पुलिस कर्मियों और डॉक्टरों ने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रखा है। इसलिए ही हम दोनों ने इस विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय किया।’’ सोनी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन खत्म होने और चीजों के सामान्य होने के बाद शुरू की जाएगी। सोनी ने कहा, ‘‘ हमने हालांकि फिल्म का ‘वर्किंग पोस्टर’ रिलीज कर दिया है और कुछ लोग भी फिल्म के साथ जुड़ गए हैं लेकिन अब भी कई चीजों पर काम जारी है।

फिल्म में गुजरात के मुख्यमंत्री और राज्य के पुलिस महानिदेशक के किरदार भी होंगे क्योंकि उन्होंने इस स्थिति में सराहनीय काम किया है।’’ इससे पहले यह निर्माता-निर्देशक की जोड़ी 2016 में आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल पर ‘पावर ऑफ पाटीदार’ शीर्षक से फिल्म बना चुकी है। हालांकि सेंसर बोर्ड से इसे अनुमति ना मिलने के कारण यह अभी तक रिलीज नहीं हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच