लाइव न्यूज़ :

Oscars 2023: पैन नलिन की फिल्म 'छेल्लो शो' ऑस्कर पुरस्कार में भारत की आधिकारिक एंट्री, फिल्मकार ने कहा- हे भगवान, कैसी होगी आज की रात

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 21:06 IST

पैन नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्म छेल्लो शो में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजराती फिल्म छेल्लो शो ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि है।अक्टूबर 2021 में फिल्म ने 66वें वलाडोलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन स्पाइक जीता।फिल्म का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

नई दिल्ली: फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बताया कि गुजराती फिल्म छेल्लो शो (Last Film Show) ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि है। पैन नलिन (Pan Nalin) द्वारा निर्देशित फिल्म में भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल, परेश मेहता हैं। फिल्म का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अक्टूबर 2021 में फिल्म ने 66वें वलाडोलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन स्पाइक जीता। पैन नलिन का मूल नाम नलिन पण्डया है और वह मूलतः गुजरात के रहने वाले हैं। पैन नलिन को अंतरराष्ट्रीय जगत में संसार (Samsar) फिल्म से ख्याति मिली। संसार फिल्म एक बौद्ध भिक्षु के जीवन पर आधारित थी।

 इंडीवायर के डेविड एर्लिच ने नलिन की फिल्म छेल्लो शो को "आने वाली उम्र की कहानी" के साथ "फिल्मों के जादू पर एक अलौकिक टेक" कहा। बता दें कि ऐसा माना जा रहा था कि ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए आरआरआर और द कश्मीर फाइल्स भी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और छेल्लो शो को ऑस्कर पुरस्कार 2023 के नामित किया गया। पिछले साल फिल्म निर्माता विनोथराज पीएस द्वारा निर्देशित तमिल नाटक कूझंगल (कंकड़) को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था। हालांकि फिल्म शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई थी।

filmmaker Pan Nalin
फिल्मकार पैन नलिन ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) को छेल्लो शो को ऑस्कर प्रतियोगिता के लिए चुनने हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि अब मैं दोबारा जी सकता हूँ और मनोरंजक, प्रेरक और ज्ञानवर्धक सिनेमा में यकीन कर सकता हूँ। पैन नलिन ने इंग्लिश न्यूजसाइट दि वैराइटी से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी फिल्म को पूरी दुनिया में सराहना मिल रही थी लेकिन उन्हें चिन्ता थी कि भारत के लोगों तक इस फिल्म की खबर कैसे पहुँचेगी। 

बताते चलें कि अभी तक किसी भी भारतीय फिल्म ने ऑस्कर नहीं जीता है। आखिरी भारतीय फिल्म जिसने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में अंतिम पांच में जगह बनाई थी वह 2001 में आशुतोष गोवारिकर की आमिर खान-स्टारर लगान थी। शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय फिल्में मदर इंडिया (1958) और सलाम बॉम्बे (1989) हैं। मालूम हो, 95वां अकादमी पुरस्कार समारोह 12 मार्च 2023 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?