लाइव न्यूज़ :

भांजे कृष्णा अभिषेक संग चल रहे विवाद पर मामा गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे बलि का बकरा बनाया गया

By अमित कुमार | Updated: November 22, 2020 16:19 IST

कृष्ण के साथ अपने संबंध को लेकर गोविंदा ने पहली बार बात रखी है। गोविंदा ने कहा कि परिवार और इंडस्ट्री के लोग इस बात के साक्षी हैं कि हमारा रिश्ता कैसा था।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली वाले वीकेंड पर गोविंदा 'द कपिल शर्मा' शो पर बतौर मेहमान पहुंचे थे।गोविंदा के सामने कृष्णा अभिषेक ने परफॉर्म करने से इंकार कर दिया था। कृष्णा के इस बयान के बाद अब गोविंदा ने भी अपना पक्ष सामने रख दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें चल रही है। यह पूरा मामला कपिल शर्मा के शो में गोविंदा के सामने कृष्णा अभिषेक के नहीं आने के बाद से शुरू हुआ था। दिवाली वाले वीकेंड पर गोविंदा इस शो पर बतौर मेहमान पहुंचे थे, लेकिन गोविंदा के सामने कृष्णा अभिषेक ने परफॉर्म करने से इंकार कर दिया था। 

इस मामले पर बॉलीवुड टाइम्स से बात करते हुए कृष्णा ने कहा था कि ची ची मामा शो पर आ रहे हैं। इस बात की जनाकरी मुझे 10 दिन पहले मिल गई थी। मुझे ये भी पता चल गया था कि इस बार उनके साथ सुनीता मामी नहीं आ रही हैं। शो की टीम को लगा था जब वो नहीं आ रही हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कुछ साल पहले वो शो पर आईं थी, जहां वो नहीं चाहती थीं कि मैं उनके सामने स्टेज पर कुछ भी परफॉर्म करूं यही वजह है कि इस बार मैंने उनके सामने जाने से इंकार कर दिया। 

कृष्णा के इस बयान के बाद अब गोविंदा ने भी अपना पक्ष सामने रख दिया है। गोविंदा ने कहा कि मैं इस तरह से मीडिया में बयान जारी करने के वजह से बहुत दुखी हूं, लेकिन मैं ये भी मानता हूं कि अब समय आ चुका है कि सच्चाई लोगों के सामने लाइ जाए। मैंने अपने भांजे कृष्ण अभिषेक के बारे में एक प्रमुख दैनिक के पहले पृष्ठ पर खबर पढ़ी कि वो जिस लोकप्रिय टेलीविजन शो का हिस्सा हैं. उस शो में उन्होंने परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मुझे वहां एक मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था। 

गोविंदा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि कृष्णा ने मीडिया में हमारे संबंधों के बारे में बहुत कुछ कहा. इस बयान में कई मानहानिकारक टिप्पणियां थीं। कृष्णा द्वारा गलत तरीके से यह आरोप लगाया गया था कि मैं उनके जुड़वां बच्चों को देखने नहीं गया था। मैं अपने परिवार के साथ अस्पताल में उनके जुड़वा बच्चों को देखने गया था, वह चाहे तो डॉक्टर से पूछ सकते हैं। खैर घर की बातों को मैं इस तरह सरेआम नहीं लाना चाहता था, लेकिन अब मामला काफी बिगड़ रहा है। मुझे बुरा साबित करके मीडिया के सामने बलि का बकरा बनाया जा रहा है। 

टॅग्स :गोविंदाकृष्णा अभिषेकबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!