लाइव न्यूज़ :

अब गोविंदा के बेटे यशवर्धन करने वाले हैं बॉलीवुड में डेब्यू,रात दिन कर रहे हैं तैयारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2019 08:49 IST

अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं.

Open in App

अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं. उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं. हाल ही में आई उनकी 'रंगीला राजा' का भी बुरा हश्र हुआ. इससे पहले रिलीज 'फ्राईडे' के न आने का पता चला, न जाने का.

गोविंदा का ग्राफ लगातार गिर रहा है. ऐसे में उनके बेटे यशवर्धन आहुजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. इसके संकेत खुद यशवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिए हैं. यशवर्धन ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं.

तस्वीर को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि यशवर्धन आजकल स्क्रप्टि पढ़ रहे हैं और जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं. बता दें यशवर्धन पिछले कुछ समय से लगातार अपने पापा गोविंदा के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं. वह मीडिया से मिलने-जुलने लगे हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यशवर्धन ने अभी से अपने डेब्यू के लिए कमर कस ली है. कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि यशवर्धन ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का बैनर ज्वॉइन किया है और वह फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं. यश प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में काम कर रहे थे.

अब उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया है. बता दें कि वरुण धवन और रणबीर कपूर ने भी पहले फिल्मों में प्रोडक्शन का काम किया था. आज दोनों इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स माने जाते हैं.

टॅग्स :गोविंदा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्टर गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती; जानिए अब कैसी है हालत

बॉलीवुड चुस्कीGovinda and Sunita Divorce: गोविंदा के तलाक की चर्चा तेज, जानें क्यों फैल रही अफवाह?

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ तलाक की अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीActor Govinda Discharged: 4 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे गोविंदा, फैंस को दिया धन्यवाद, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा के घुटने में लगी 9 एमएम की गोली की तस्वीर सामने आई, उन्हें 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?