लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के साथ मिलकर करीना कपूर देने वाली हैं 'गुड न्यूज', बस करिए थोड़ा इंतजार

By विवेक कुमार | Updated: August 2, 2018 16:42 IST

इससे पहले भी अक्षय और करीना एक साथ दिखाई दे चुके हैं। दोनों ने 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन' और 'बेवफा' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Open in App

मुंबई, 2 अगस्त: अभिनेता अक्षय कुमार की पिछली फिल्में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित हो सकती हैं लेकिन अभिनेता का कहना है कि उनकी हालिया फिल्म ‘गुड न्यूज’ उनकी पिछली फिल्मों से अलग है। करण जौहर और अक्षय के सह निर्माण में बन रही ‘गुड न्यूज’ में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या अपनी तरफ से वह संदेश प्रधान फिल्मों के लिये प्रयासरत हैं, अक्षय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं। मैं हर तरह की फिल्में कर रहा हूं। अब मैं ‘हाउसफुल 4’ के लिये शूटिंग कर रहा हूं और इस फिल्म में कोई सामाजिक संदेश नहीं है। इसमें सिर्फ यही संदेश है कि आप खूब हंसने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘गुड न्यूज’ कर रहा हूं और ऐसी कई और चीजें हैं जो मैं कर रहा हूं जिनका सामाजिक सरोकार से कोई वास्ता नहीं है।’’

इससे पहले भी अक्षय और करीना एक साथ दिखाई दे चुके हैं। दोनों ने 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन' और 'बेवफा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

अभिनेता बीती शाम आईमैक्स में अपनी आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे। रीमा कागती के निर्देशन में खेल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म आईमैक्स पर भी रिलीज होगी।

राज मेहता के निर्देशन में बन रही ‘गुड न्यूज’ 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी। अक्षय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

अगर अक्षय कुमार के बारे में बात करे तो उनकी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय भी नजर आएंगी। 'गोल्ड' की कहानी एक हॉकी कोच के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका एक ही सपना है कि वो भारत को ओलंपिक में गोल्ड दिलवाए। वह ब्रिटिशर्स को हराकर 200 साल पहले गुलामी का बदला लेना चाहता है। जिसके लिए वह एक टीम तैयार करता है।

(इनपुट विथ भाषा) 

टॅग्स :अक्षय कुमारकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?