लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे पॉवरफुल महिलाओं में शामिल हुईं शाहरुख खान की पत्नी गौरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 13:04 IST

Open in App

किंग खान शाहरुख ने देश-दुनिया में खूब नाम कमाया है. उनकी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान भी उनसे कम नहीं हैं. तभी तो हाल ही में एक मैगजीन ने उन्हें दुनिया की 50 मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है.

गौरी खान की इस उपलब्धि पर उनके पति शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है. बता दें कि गौरी खान एक सुपरस्टार की पत्नी होने के साथ-साथ एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. उनका फर्म गौरी खान डिजाइन तमाम सेलिब्रिटीज के घरों और रेस्तरां के इंटीरियर को डिजाइन कर चुका है.

कई लोकल डिजाइनर और कई जाने-माने इंटरनेशनल ब्रांड के साथ भी उनका टाइअप है. बिजनेस को बढ़ाने में गौरी की मेहनत को देखते हुए ही 'फार्च्युन इंडिया' ने उन्हें 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, बिजनेसमैन की फेहरिस्त में शुमार किया है. अवॉर्ड फंक्शन में सम्मानित होने के बाद गौरी ने अपनी मेहनत और कामयाबी की कहानी वहां मौजूद सभी लोगों के साथ शेयर की.

गौरी ने बताया कि किस तरह से उन्होंने छोटे स्तर पर काम शुरू किया था और आज वह इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में काफी आगे पहुंच चुकी हैं. उन्होंने बताया कि शाहरुख उनकी हर पल मदद करते हैं. बता दें कि शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे- आर्यन, सुहाना और अबराम हैं.

जहां तक शाहरुख की बात है तो वह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं. आनंद एल रॉय की इस फिल्म में वह एक बौने का किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं.

टॅग्स :शाहरुख खानगौहर खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस