लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मिशेल ओबामा और ओपरा विंफ्रे के साथ 'गांधीगिरी' करेंगी एक्ट्रेस कंगना रनौत

By भाषा | Updated: April 1, 2018 04:10 IST

गांधीवादी विचारों का प्रचार करेंगी कंगना रनौत, मिशेल और ओपरा के साथ साझा करेंगी मंच

Open in App

मुंबई, 1 अप्रैलः अदाकारा कंगना रनौत अमेरिका में एक समोराह के दौरान गांधीवादी विचारों को बढ़ावा देती नजर आएंगी। इस समारोह में मिशेल ओबामा और ओपरा विनफ्रे भी शिरकत करेंगी। ‘गांधी गोइंग ग्लोबल’ कार्यक्रम अगस्त में न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा, जिसका लक्ष्य महात्मा गांधी के विचारों एवं दर्शन का विश्व स्तर पर प्रचार करना है। 31 वर्षीय अदाकारा मिशेल, ओपरा और अमेरिकी वकील मार्टिन लुथर किंग तृतीय के साथ मंच साझा करेंगी।

कंगना ने एक बयान में कहा कि मेरे लिए, यह हमेशा कुछ ऐसा रहा है कि समाज पर आपका क्या प्रभाव है और क्या योगदान है। मिशेल और ओपरा के साथ मंच साझा करना प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि मैं कभी किसी की प्रशंसक नहीं रही लेकिन मैं ओपरा जैसी महिलाओं की सराहना करती हूं।

‘गांधी गोइंग ग्लोबल’ अभियान में इंटरैक्टिव गतिविधियां, शैक्षिक कार्यक्रम, प्रेरक वार्ताएं और सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाएंगे। इसका आयोजन18 और 19 अगस्त को किया जाएगा। इसमें 500 से अधिक गैर सरकारी संगठन और संगठन, 400 विश्वविद्यालय और100 से अधिक उच्च विद्यालय इसमें हिस्सा लेंगे और 25,000 से अधिक लोगों के इसमें शिरकत करने की संभावना है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट