लाइव न्यूज़ :

ऐसी होगी गुलाबो-सिताबो की कहानी , आयुष्मान खुराना ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: February 24, 2020 16:18 IST

आयुष्मान ने कहा कि 77 वर्षीय दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा, ‘‘बच्चन सर शानदार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के बारे में बताया है यह एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ के बारे में बताया है कि यह एक किराएदार और मकान मालिक के बीच लगातार चलने वाली लड़ाई की मजेदार कहानी है। निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म में आयुष्मान किराएदार बने हैं और अमिताभ बच्चन मकान मालिक हैं।

आयुष्मान ने पीटीआई को बताया, ‘‘गुलाबो सिताबो एक बेहद साधारण सी फिल्म है। यह मकान मालिक और किराएदार के बीच लड़ाई की कहानी है।’’ कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है। आयुष्मान ने कहा कि 77 वर्षीय दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चन सर शानदार हैं। मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि वह हर समय पूरी तरह तैयार रहते हैं। उन्हें तो आपकी लाइनें भी पता होती है। उनके सामने काम करना आसान नहीं है। साथी कलाकार के रूप में आपको हर वक्त तैयार रहना होता है।’’ 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?