लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को खुला खत लिखने वालों पर प्रसून जोशी व कंगना रनौत सहित 61 लोगों ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2019 10:38 IST

देशभर धर्म और जाति के नाम बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के बीच देशभर की 49 हस्तियों ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी। अब देश की 61 हस्तियों ने खुला खत लिखा है।

Open in App

देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्स व कई बुद्धजीवी एक साथ नजर आए। दरअसल देशभर धर्म और जाति के नाम बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के बीच देशभर की 49 हस्तियों ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखी। अब देश की 61 हस्तियों ने खुला खत लिखा है।

अभिनेता कंगना रनौत, गीतकार प्रसून जोशी, शास्त्रीय नृत्यांगना और सांसद सोनल मानसिंह, इंस्ट्रूमेंटलिस्ट पंडित विश्व मोहन भट्ट, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर और विवेक अग्निहोत्री सहित 61 हस्तियों ने 'सिलेक्टिव आउटरेज ऐंड फाल्स नेरेटिव्स' के खिलाफ एक ओपन लेटर लिखा है।

पीएम मोदी के समर्थन में लिखे पत्र में कहा गया कि पीएम के नाम पर इस तरह का पत्र लिखकर देश और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उस लेटर को साइन करने वाले लोग तब शांत थे जब आदिवासियों पर नक्सली हमले हुए, जब अलगाववादियों ने कश्मीर की स्कूलों में आग लगा दिए और जब आतंकवादियों द्वारा देश को 'टुकड़े टुकड़े' करने वाले नारे यहां की यूनिवर्सिटीज में लगाए गए।

कहा जा रहा है इनका ये खत 49 लोगों के द्वारा लिखे गए खत के विरोध में हैं।हाल ही में 49 लोगों ने देश के प्रधानमंत्री को खत लिख कर चिंता जताई थी।

किस किस ने लिखा लेटर

अदूर गोपालकृष्णन, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सौमित्र चटर्जी, अपर्ण सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसी 49 हस्तियों के हस्ताक्षर से जारी की गई चिट्ठी में एंटी नेशनल और अर्बन नक्सल का टैग लगाने पर भी चिंता जताई गई है। साथ ही कहा गया है कि देश में एक ऐसा माहौल होना चाहिए जहां असहमति को कुचला नहीं जाना चाहिए।

टॅग्स :कंगना रनौतप्रसून जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?