लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की फेवरिट है 'जख्म', तो अक्षय कुमार की ये है पसंदीदा मूवी-इन स्टार्स ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 14:24 IST

इन दिनों फिल्मों की शूटिंग आदि भी बंद है, जिसके चलते सेलेब्स परिवार के साथ बिजी हैं। अब ट्विटर इंडिया ने एक गेम शुरू किया है, इसमें आपको 90 के दशक की अपनी फेवरिट फिल्म बतानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का कहर इन दिनों तेजी से देखने को मिल रहा है। भारत में भी दिन प्रतिदिन ये वायरस फैलता ही जा रहा है।

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों तेजी से देखने को मिल रहा है। भारत में भी दिन प्रतिदिन ये वायरस फैलता ही जा रहा है। ऐसे में काफी दिनों से देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण ही हर कोई अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों घरों में कैद हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इन दिनों फिल्मों की शूटिंग आदि भी बंद है, जिसके चलते सेलेब्स परिवार के साथ बिजी हैं।  टाइमपास के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं और सोशल मीडिया वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब ट्विटर इंडिया ने एक गेम शुरू किया है, इसमें आपको 90 के दशक की अपनी फेवरिट फिल्म बतानी होगी।

ट्विटर के इस गेम के शुरू करने के बाद सबसे पहले काजोल ने आंसर दिया। काजोल ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' और 'प्यार तो होना ही था' है। उन्होंने अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर, तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को टैग किया।अजय देवगन ने बताया कि मेरी फेवरिट फिल्म 'जख्म' है। उन्होंने अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन को फेवरिट फिल्म बताने के लिए टैग किया। अभिषेक बच्चन ने 'अग्निपथ' को फेवरिट फिल्म बताया। उन्होंने रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम को टैग किया। अक्षय कुमार ने बताया कि मेरी फेवरिट फिल्म 'संघर्ष' और 'अंदाज अपना अपना' है। उन्होंने रणवीर सिंह और करण जौहर को टैग किया। रितेश देशमुख ने बताया कि मेरी फेवरिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम आपके हैं कौन' है। उन्होंने माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और करण जौहर को टैग किया। रणवीर सिंह ने बताया कि मेरी फेवरिट फिल्म 'जुड़वा' और 'राजा बाबू' है। उन्होंने अली अब्बास जफर और अर्जुन कपूर को टैग किया। करण जौहर ने बताया कि मेरी फेवरिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'लम्हें' है। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे पसंदीदा फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' है, जिसमें मैंने काम किया था। सेलेब्स के इस गेम में आम लोग भी शामिल हो गए हैं। लोग जमकर इस टैक पर कमेंट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकाजोलअजय देवगनअक्षय कुमाररणवीर सिंहकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!