लाइव न्यूज़ :

अमेज़ॅन प्राइम की वेब सीरिज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' का टीजर रिलीज, मुख्य किरदार में गुरबानी जज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2019 18:04 IST

'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' में उनके जीवन में मौजूद पुरुषों के साथ उनका भावनात्मक उतार-चढ़ाव और उनकी व्यक्तिगत लड़ाइयों के साथ उनके प्रयासों की कहानी दिखाई जाएगी।

Open in App

अमेज़न प्राइम वीडियो ओरिजिनल ने अपनी अगली मूल श्रृंखला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' का टीज़र रिलीज कर दिया है। टीज़र में हमें एक खूबसूरत दोस्ती से बंधी चार इम्प्रफेक्ट महिलाओं के जीवन में एक झलक दिखाई गई है।

'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' में उनके जीवन में मौजूद पुरुषों के साथ उनका भावनात्मक उतार-चढ़ाव और उनकी व्यक्तिगत लड़ाइयों के साथ उनके प्रयासों की कहानी दिखाई जाएगी।

देविका भगत द्वारा लिखित, इशिता मोइत्रा के डायलॉग के साथ, फोर मोर शॉट्स प्लीज़! चार बहुत अलग-अलग महिलाओं के जीवन के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जहाँ प्रत्येक महिला अपनी स्वयं व्यक्तिगत लड़ाई लड़ते हुए जीवन को संभालते हुए नज़र आएगी। मुंबई के दक्षिणी सिरे पर आधारित, एक ऐसा शहर जो कभी सोता नहीं है, ये चार दोस्त हर दूसरे दिन एक-दूसरे से बात करने के लिए अपने पसंदीदा गैरेज बार 'ट्रक' में मुलाकात करते है और शराब का नशा भी करते है।

"फोर मोर शॉट्स प्लीज़" एक शहरी और जीवन की कड़वी सच्चाई के बारे में है जहाँ वह पारंपरिक और मॉडर्न सोच के बीच फसे एक देश में रहती है, एम समझदार औरत होने के साथ-साथ एक ऐसे देश में आज़ाद होना जो जंजीरों में जकड़ा हुआ है और एक ऐसे देश में ईमानदार होना जो ढोंग पर पनपता है।

इस प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू इन चार मुख्य महिलाओं के अलावा प्रतीक बब्बर, नील भूपलम्, लिसा रे, सपना पब्बी, अमृता पुरी और मिलिंद सोमन भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। पॉप सांस्कृतिक के संदर्भ के साथ, मोर्डरन महिला की सोच और दिमाग को समझने के लिए "फोर मोर शॉट्स प्लीज़!" देखने की जरूरत है। यह शो 25 जनवरी 2019 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा।

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो में नवीनतम और अनन्य फिल्में और टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडी, सबसे बड़ी भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों, यूएस टीवी श्रृंखला, सबसे लोकप्रिय भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बच्चों के शो और अवार्ड विनिंग अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल, सब कुछ विज्ञापन मुक्त और एक विश्व स्तरीय ग्राहक अनुभव के साथ उपलब्ध हैं। कन्नड़ के अलावा, इस प्लेटफार्म पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में भी टाइटल शामिल किये गए हैं।

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?