लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला पोस्टर जारी, बेटी ने लिखा भावुक पोस्ट

By अनिल शर्मा | Updated: September 4, 2021 15:42 IST

टीम ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें एक बहुत खास फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर जारी करते हुए गर्व हो रहा है जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेताओं में से एक श्री ऋषि कपूर ने अभिनय किया जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर की बेटी ने पिता के इस आखिरी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा हैफिल्म के वक्त ऋषि कपूर का निधन हो गया था बाकी के बचे सीन को परेश रावल ने पूरा किया था

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘‘शर्माजी नमकीन’’ के निर्माताओं ने कपूर की 69वीं जयंती पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। कपूर का दक्षिण मुंबई में एच एन रिलायंस अस्पताल में ल्यूकेमिया से दो साल लंबी जंग के बाद 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

कपूर की आखिरी फिल्म ‘‘शर्माजी नमकीन’’ का प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म निर्माता हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे की मैकगफिन पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए किया जिसमें कपूर ने ऐनक लगा रखी है, स्वेटर और मफलर पहन रखा है तथा अपने हाथ में एक सूटकेस लिया हुआ है।

टीम ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें एक बहुत खास फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर जारी करते हुए गर्व हो रहा है जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेताओं में से एक श्री ऋषि कपूर ने अभिनय किया जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखेंगे।’’ 

टीम द्वारा दो पोस्टर जारी किए गए हैं। पहले में शर्मा जी के किरदार में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को देखा जा सकता है। ऋषि बेहद खुश और चुलबुले नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में परेश रावल अपने अंदाज में हैं। शर्मा जी के किरदार में परेश शांत और खुश दिख रहे हैं। वैसे शर्माजी नमकीन एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है।

वहीं ऋषि कपूर की बेटी ने पिता के इस आखिरी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है। रिद्धिमा ने लिखा- 'मिस्टर परेश रावल को बहुत बड़ा धन्यवाद कि उन्होंने ऋषि जी की जगह पर इस फिल्म को पूरा किया और उनके किरदार को निभाने के भावुक कदम को उठाया।

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!