लाइव न्यूज़ :

जारी हुआ शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' का पहला लुक, दिलजीत दोसांझ भी साथ आए नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 26, 2021 11:34 IST

फिल्म के पोस्टर को दिलजीत दोसांझ ने जारी किया है। इस तस्वीर में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगाफिल्म दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी

टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से उनके करीबी अभी तर सदमे में है। एक्टर की मौत से सबसे ज्यादा दुःख उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल को पहुंचा है। शहनाज के फैंस भी लगातार उनके लिए दुआ मांग रहे हैं कि वो सिद्धार्थ के सदमे से उबर जाएं। वहीं इन सब के बीच हाल ही में शहनाज की आगामी फिल्म 'हौसला रख' का पहला लुक सामने आया है।

बतादें कि फिल्म के पोस्टर को दिलजीत दोसांझ ने जारी किया है। इस तस्वीर में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार को दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर को रिलीज के साथ ही 11 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही शहनाज गिल ट्विटर पर भी ट्रेंड लगी। वहीं उनके शुभचिंतक और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी वापसी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज को काफी सदमा पहुंचा है। एक्टर के निधन के बाद से वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं  रहती हैं। शहनाज को इस घटना ने इस कदर हिला कर रख दिया है कि उन्होंने अभी तर अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर तक जारी नहीं किया है। उनके फैंस अब भी उनके सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहें है। सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज और सिद्धार्थ की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को फैंस जमकर शेयर भी कर रहे हैं। 

बतादें कि कल यानी सोमवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। वहीं, फिल्म दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इस फिल्म में शहनाज गिल के अलावा दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।

टॅग्स :शहनाज गिलदिलजीत दोसांझबॉलीवुड गॉसिपमूवी पोस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!