लाइव न्यूज़ :

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा पर हमला कराने की जताई आशंका

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 11:37 IST

गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। कई राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावर भाग गए। कार के शीशे में गोलियों के निशान भी मिले हैं। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा बीते 2 दिनों से रायबरेली अपने मूल निवास आए हुए थेलखनऊ के लिए निकलते समय त्रिपुला पेट्रोल पंप के पास उनपर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दीसूचना पाकर शायर मुन्नवर राणा भी मौके पर पहुंचे

यूपी के रायबरेली में सोमवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मशहूर शायर मुन्नवर राणा के बेटे तबरेज राणा की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि तबरेज इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय तबरेज पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। पुलिस को लिखित शिकायत में तबरेज ने जमीन के विवाद को लेकर चाचा व चचेरे भाइयों द्वारा हमला कराने की आशंका जताई है।

घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल शहर कोतवाल अतुल सिंह, सीओ सिटी महिपाल पाठक और अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और बदमाशों की खोजबीन में जुट गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला पेट्रोल पंप के पास का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा बीते 2 दिनों से रायबरेली अपने मूल निवास आए हुए थे। सोमवार को वह रायबरेली निवास से लखनऊ के लिए रवाना हुए और त्रिपुला पेट्रोल पंप के पास अपनी कार में ईंधन भराने के लिए जैसे ही मुड़े ठीक उसी समय बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तबरेज राणा की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। कई राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावर भाग गए। कार के शीशे में गोलियों के निशान भी मिले हैं। कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने अपने ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। देर रात पुलिस ने पांचों आरोपियों इस्माइल राना, राफे राना, जमील राना, शकील राना (सभी चाचा) और यासर राना (चचेरे भाई) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस