लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के सेट पर लगी आग, नुकसान की खबर नहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2018 22:03 IST

इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शन , केप ऑफ गुड फिल्म्स एंड अजुर एंटरटेनमेंट कर रही है।

Open in App

सतारा, 24 अप्रैल: महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सतारा पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया।  इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सतारा के वाई तहसील के तहत पिम्पोड बुदरूक गांव में हो रही थी। पुलिस ने बताया कि फिल्म में बम विस्फोट का एक दृश्य था। इस दृश्य को शूट करने के दौरान सेट के कुछ सामानों पर आग के गोले गिर गए , जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि फिल्म की यूनिट अक्षय कुमार के साथ यहां फिल्म के क्लाइमेक्स और फिल्म के अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रही थी। 

इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से धर्मा प्रोडक्शन , केप ऑफ गुड फिल्म्स एंड अजुर एंटरटेनमेंट कर रही है। इस फिल्म की कहानी 1897 के सारागढ़ी युद्ध से प्रेरित है। इस युद्ध में 21 सिखों की एक सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ युद्ध किया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। 

टॅग्स :केसरीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?