लाइव न्यूज़ :

'परमाणु' को लेकर बढ़े विवाद के बाद जॉन के खिलाफ FIR दर्ज, प्रोड्यूसर ने लगाया ये आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 18:45 IST

जॉन पर प्रोड्यूसर अरोड़ा ने मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में चीटिंग, धोखाधड़ी, विश्वासघात, पैसों के दुरुपयोग और कॉपीराइट उल्लंघन संबंधी मामले दर्ज करवाए हैं।

Open in App

फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' की टीम में आपसी मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। अब यह मनमुटाव पुलिस तक पहुंच गया है। खबरों की मानें तो परमाणु की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने अभिनेता और सह निर्माता जॉन अब्राहम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस जॉन से पूछताछ कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉन पर प्रोड्यूसर अरोड़ा ने मुंबई स्थित खार पुलिस स्टेशन में चीटिंग, धोखाधड़ी, विश्वासघात, पैसों के दुरुपयोग और कॉपीराइट उल्लंघन संबंधी मामले दर्ज करवाए हैं। साथ ही साथ उनकी कंपनी जेए एंटरटेनमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने की खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि जॉन ने फिल्म के हित को दरकिनार किया है और पैसों को ज्यादा तवज्जो दी है और मेरे साथ विश्वासघात किया है।  

उन्होंने कहा कि जॉन को 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का पेमेंट कर दिया गया है। अब उनके केवल एक से दो करोड़ रुपये बचे हैं, जिसको लेकर वे इतने जिद्दी हो गए हैं कि वह फिल्म के खिलाफ जा रहे हैं, यह उनका प्रोफेशनल रवैया नहीं है।

इधर, जॉन की ओर से प्रकाशित पब्लिक नोटिस में कहा गया कि उन्होंने सहयोगी प्रॉडक्शन हाउस क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म संबंधी सभी अग्रीमेंट कैंसल कर दिए हैं। इसके बाद क्रिअर्ज ने जॉन अब्राहम को जवाब देते हुए एग्रीमेंट को कैंसिल करना गैरकानूनी और अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह समझौते को खत्म नहीं किया जा सकता। 

बताया जा रहा है कि फिल्म 'परमाणु' को लेकर प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच में एक डील हुई थी, जिसमें प्रेरणा अरोड़ा को फिल्म के निर्माण के लिए 35 करोड़ देने के लिए कहा गया था। इस 35 करोड़ रुपये में जॉन की 10 करोड़ रुपये फीस भी शामिल थी। वहीं, जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट को तय अवधि के दौरान फिल्म के निर्माण करना था। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमबॉलीवुडबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?