लाइव न्यूज़ :

आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा गया भारी, एफआईआर हुई दर्ज, छह पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 09:18 IST

मामला पंजाब के बरनाला जिसके के बडबार गांव में एक शूटिंग रेंज का है। इस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला राइफल से शूटिंग रेंज से राइफल फायरिंग करने नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेमस पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर से विवादों में आ गए हैंगायक का विवादों से पुराना नाता है

फेमस पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। गायक का विवादों से पुराना नाता है। सोमवार को एक बार फिर से वह विवादित सुर्खियों में आ गए। दरअसल गायक का एक आधिकारिक राइफल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खास बात ये है कि इस वीडियो में सिंगर के साथ पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी नजर आ रहे हैं। जिसके चलते सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज हो गई है। यानि को अबकी बार का मामला थोड़ा सा और बढ़ता नजर आ रहा है।

जानें पूरा मामला

यह मामला पंजाब के बरनाला जिसके के बडबार गांव में एक शूटिंग रेंज का है। इस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला राइफल से शूटिंग रेंज से राइफल फायरिंग करने नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि पंजाब पुलिस के जवान इसमें उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं। यह वाक्या 1 मई का है।

ऐसे में घटना सामने आने के बाद एसएसपी संदीप गर्ग ने छह पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है और सिंगर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि, छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है जो सिद्धू मूसेवाला की बंदूक चलवाने में मदद कर रहे थे। साथ ही इन सभी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी पाए गए पुलिसकर्मियो में उप निरीक्षकों बलकार सिंह, अंतरजीत सिंह, राम सिंह, हेड कांस्टेबल गुरजिंदर सिंह, कांस्टेबल जसबीर सिंह और हरविंदर सिंह का नाम शामिल है। 

सिद्धू मूसेवाला और मनकीरत औलख अपने गानों के कारण बहुत बार विवादों में आ चुके हैं। उनके गाने पर हिंसा फैलाने, गन कल्चर, नशे और ड्रग्स को बढ़ावा देने के आरोप लगते आए हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!