लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' को आया गुस्सा, कहा- बड़े-बड़े एक्टर्स चुप हैं लेकिन मैं...

By अमित कुमार | Updated: February 26, 2020 16:12 IST

बॉलीवुड से भी इस हिंसा पर सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है, लेकिन अभी भी कुछ बड़े कलाकारों की चुप्पी से चंद्रमुखी चौटाला से फेमस हुईं कविता कौशिक हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर एक यूजर को जवाब देते हुए कविता कौशिक ने गुस्सा जाहिर किया। दिल्ली में बीते तीन दिन से हालात काफी बिगड़ गए हैं।

सब टीवी पर आने वाली धारावाहिक एफआईआर से टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं  'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक ने दिल्ली हिंसा पर नाराजगी जताई है। दिल्ली में बीते तीन दिन से हालात काफी बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर से लेकर आम आदमी तक देश में हो रहे इस हिंसा पर दुख और गुस्सा व्यक्त कर रहा है। बॉलीवुड से भी इस हिंसा पर सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है, लेकिन अभी भी कुछ बड़े कलाकारों की चुप्पी से चंद्रमुखी चौटाला से फेमस हुईं कविता कौशिक हैरान हैं।

इस मामले पर एक यूजर को जवाब देते हुए कविता कौशिक ने गुस्सा जाहिर किया। कविता कौशिक ने लिखा, "नही बोलती थी पहले, लेकिन बच्चों को मार रहे हैं, छात्र कैंपस में घुसकर अटैक कर रहे हैं। गरीबों की दुकानें जला रहे हैं. देश में सिर्फ नफरत है और आज बड़े-बड़े एक्टर्स चुप ही तो हैं। उन सबके मुकाबले मैं कोई नहीं हूं, लेकिन मैं खामोश भी नहीं हूं।"

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा मामले में बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति ‘‘चिंताजनक’’ हो गई है और अब सेना को बुलाया जाना चाहिए क्योंकि पुलिस ‘‘हालात काबू में करने में नाकाम’’ है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार घायलों की संख्या अब 189 हो गई है, हालांकि अस्पताल में हालात ‘‘नियंत्रण’’ में है। मंगलवार को मृतक संख्या 13 थी। 

टॅग्स :कविता कौशिककैब प्रोटेस्टदिल्ली हिंसाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम