लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां का हुआ निधन, निर्देशक ने कहा- अब मैं आधिकारिक तौर पर अनाथ हूं

By अनिल शर्मा | Updated: June 14, 2022 12:53 IST

मां के निधन की ट्विटर पर जानकारी देते हुए सुधीर मिश्रा ने लिखा, मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया। आखिरी पलों में मैं और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था। अब मैं औपचारिक तौर पर अनाथ हूं। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों से फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां अस्पताल में भर्ती थींसुधीर मिश्रा अपनी मां की तबीयत को लेकर ट्विटर पर लगातार अपडेट करते थे

मुंबईः फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां का मंगलवार तड़के निधन हो गया। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब मैं आधिकारिक तौर पर अनाथ हूं। सुधीर मिश्रा ने ट्वीट में लिखा- मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया। आखिरी पलों में मैं और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था। अब मैं औपचारिक तौर पर अनाथ हूं। 

गौरतलब है कि सुधीर मिश्रा की मां पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं। सीरियस मैन निर्देशक ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट कर रहे थे। 10 जून को उन्होंने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां के पास अब ज्यादा समय नहीं बचे हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'अस्पताल से नहाने के लिए निकला था। अभी वापस बुलाया गया है। वे (डॉक्टर) कहते हैं कि मेरी माँ के पास बहुत कम समय है।”

फिल्ममेकर की मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने संवेदना प्रकट की है। अयुष्मान खुराना ने लिखा, अपना ख्याल रखें डियर सर। दिल से संवेदना।  अमृता राव ने लिखा, "हम सभी भगवान की संतान हैं जो अंततः वहीं लौटेंगे जहां हम हैं .. आपकी मां को उस दुनिया में खुशी मिले"।

सुधीर मिश्रा की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माता ओनिर ने लिखा, “आपको बहुत प्यार भेज रहा हू। किसी के भी माता-पिता का जाना विनाशकारी होता है।" इसके साथ ही फिल्म अभिनेत्री रेणुका शहाणे, गुलशन देवैया, अनूप सोनी और कई अन्य लोगों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

बता दें सुधीर मिश्रा ने आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सीरियस मैन का निर्देशन किया था। फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उनकी अगली फिल्म अफवाह नाम की एक थ्रिलर है, जिसमें नवाज और भूमि पेडनेकर ने अभिनय किया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!